जमीन के जादूगर का खेल: 65 लाख लेकर ‘हवा’ में बेच दी जमीनl; केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ग्राम बिचोली मर्दाना में जमीन के सौदे के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। खुद को जमीनों का जानकार बताने वाले सरदार पिता रामेश्वर बमौत्रिया पर आरोप है कि उन्होंने राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर कर 0.506 हेक्टेयर जमीन कागजों पर खड़ी कर दी और उसे बेचकर 65 लाख रुपए ऐंठ लिए।
मामले की जांच के बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। फरियादी धरोहर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रालि के डायरेक्टर अंशुल मित्तल ने शिकायत में बताया कि ग्राम बिचोली मर्दाना स्थित खसरा नंबर 356/2/3 और 356/2/5 की जमीन का सौदा सरदार पिता रामेश्वर से किया गया था। जमीन मूल रूप से उनके पिता रामेश्वर पिता लालजी के नाम थी, जो पारिवारिक बंटवारे में मिली थी। जमीन बेचने के सभी अधिकार सरदार के पास थे और पूरा लेन-देन उन्हीं से हुआ।
मौके पर मौजूद ही नहीं थी जमीन
दस्तावेजों के अलग-अलग बटांकन में कुल 1.003 हेक्टेयर भूमि बेची गई, जबकि पारिवारिक बंटवारे में आरोपी को मात्र 0.902 हेक्टेयर जमीन ही मिली थी यानी 0.101 हेक्टेयर जमीन अधिक बेच दी गई। इतना ही नहीं, सर्वे नंबर 356/2/5 रकबा 0.405 हेक्टेयर का नया खसरा दर्ज कराकर उसे भी विक्रय विलेख क्रमांक 4259 के जरिए धरोहर इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम रजिस्टर्ड करा दिया गया और नामांतरण भी हो गया, जबकि मौके पर ऐसी कोई जमीन मौजूद ही नहीं है।
रिकॉर्ड में हेरफेर कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कराए
एसडीएम को दिए गए आवेदन पर तात्कालीन पटवारी की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि सर्वे नंबर 356/2/5 वर्ष 2002-03 से 2006-07 के खसरे में दर्ज हुआ, जबकि 1997-98 से 2001-02 तक इसका कोई उल्लेख नहीं था। साथ ही 356/2/3 में 0.101 हेक्टेयर जमीन अधिक दर्ज होने और 356/2/5 के नए इंद्राज को गंभीर त्रुटि बताया गया।
वर्तमान पटवारी शैलेंद्र राजपूत की रिपोर्ट और तहसीलदार बिचौली हप्सी के पत्र में भी स्पष्ट किया गया कि उक्त जमीन वास्तविक रूप से मौके पर उपलब्ध नहीं है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी को वास्तविक रकबे की पूरी जानकारी थी, बावजूद इसके राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कराए गए और उन्हीं के आधार पर जमीन बेचकर 65 लाख रुपए का लाभ लिया गया।
यह क्राइम ब्रांच अधिकारियों का कहना है कि राजस्व रिकॉर्ड से छेड़छाड़ और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन बेचने का गंभीर मामला है। प्रकरण में आगे की जांच जारी है और अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
संबंधित समाचार

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद:भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!