भूमाफिया ने नक्शे में बदलाव कर शुरू किया सरकारी जमीन का सौदा: विदुर नगर संस्था के कर्ताधर्ता राजकुमार खतूरिया की मनमानी से सरकारी जमीन पर धड़ल्ले से हो रहे निर्माण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विदुर नगर गृह निर्माण संस्था के कर्ताधर्ता ने अवैध कॉलोनी की बसाहट के लिए पहले जो नक्शा बनाकर जमीन के सौदे किए अब उनमें बदलाव कर उसमें सरकारी जमीन को भी शामिल कर धड़ल्ले से प्लॉट के सौदे करना शुरू कर दिए हैं। इससे खरीदने वालों के आशियानों पर कभी भी बुल्डोजर चलने का खतरा बढ़ गया है।
सिरपुर तालाब के रामसर साइट बनने के बाद एनजीटी ने कई पत्र लिखकर कलेक्टर व निगमायुक्त को सिरपुर तालाब किनारे से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते निगम का अमला एक बार कार्रवाई कर कई निर्माण तोड़ चुका है, लेकिन निगम की टीम लौटते ही जमीन के जादूगर सरकारी जमीन पर फिर निर्माण शुरू करा देते हैं। इससे सिरपुर तालाब किनारे सरकारी जमीन पर अवैध निर्माणों की भरमार हो गई है।
प्लॉट खरीदने वाले कर्ज में फंसे
बताया जाता है कि जमीन का जादूगर राजकुमार खतूरिया जमीन के सौदे कर प्लॉट खरीदने वालों को बैंक से कर्ज दिलाकर फंसा रहा है। इससे क्षेत्र में भूमाफिया और बैंक वालों की मिलीभगत से सैकड़ों मकानों के निर्माण के लिए बैंक कर्ज दे चुकी है। इससे मकान बनाने वाले कर्ज के बोझ तले भी दब गए हैं। अब जब निगम ने कार्रवाई की चेतावनी दी है तो उनके समक्ष बड़ा संकट खड़ा हो गया है कि वह मकान छोड़ भी नहीं सकते हैं और मकान टूट गया तो रहने की समस्या हो जाएगी। जबकि जमीन माफिया राजकुमार खतूरिया हर दिन जमीन के सौदे कर कमाई करने में जुटा हुआ है।
पूरे क्षेत्र में अवैध निर्माणों की संख्या बढ़ती जा रही
बताया जाता है कि विदुर नगर गृह निर्माण संस्था के कर्ताधर्ता राजकुमार खतूरिया ने भी प्रशासन व निगम अफसरों से मिलीभगत कर सरकारी जमीन व झूलेलाल गृह निर्माण संस्था की जमीन के सौदे करने शुरू कर दिए हैं। इससे बड़े पैमाने पर सरकारी जमीन पर भवन निर्माण जारी है।
हालांकि निगम द्वारा अवैध कॉलोनी घोषित किए जाने के बाद निगम से नक्शा पास नहीं कराए जाते हैं, लेकिन निगम अफसरों को अवैध निर्माण रोकने का जिम्मा मिला हुआ है। इसके बाद भी वे अपनी जेब भरने के लिए ऐसे निर्माणों को रोकने की कार्रवाई नहीं करते हैं। इससे पूरे क्षेत्र में अवैध निर्माणों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
बदल दिया नक्शा
बताया जाता है कि भूमाफिया राजकुमार खतूरिया ने विदुर नगर गृह निर्माण संस्था के जरिए अवैध कॉलोनी विदुर नगर बना डाली। अब झूलेलाल संस्था पर भी काबिज होकर उसकी जमीन पर भी प्लॉट काटकर बेच रहा है। यही नहीं, जमीन के इस जादूगर ने बड़े पैमाने पर सरकारी जमीन भी अपनी जमीन में शामिल कर ली है। इसका खुलासा उसके द्वारा बनाए गए नए नक्शे से होता है। बताया जाता है कि नक्शे में वह अपनी जमीन बताकर उसके सौदे कर रहा है, जबकि वह सरकारी जमीन है।
चल सकता है बुलडोजर
सिरपुर तालाब के आसपास सरकारी जमीन पर किए अवैध निर्माण हटाने के लिए निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने निर्देश दिए हैं। इसके चलते निगम जोन 14 के भवन अधिकारी व भवन निरीक्षक द्वारा कार्रवाई की जा सकती है। इसमें निगम की कॉलोनी सेल के अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं, जिससे सिरपुर तालाब रामसर साइट बनने के बाद अतिक्रमण से सुरक्षित बना रहे।
कहा जा रहा है कि यदि निगम की रिमूवल कार्रवाई शुरू होती है तो अवैध कॉलोनी में अपनी जमा पूंजी लगाकर मकान बनाने वालों के आशियानों पर बुलडोजर चल जाएगा।
संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!