नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी: पूर्व कलेक्टर की पहचान का दावा कर वसूले रुपए; बेरोजगारों को ठगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। अलग-अलग पीड़ितों ने कोतवाली थाना पहुंचकर एक युवक पर धोखाधड़ी, धमकी और फर्जी पहचान के जरिए रकम वसूलने के आरोप लगाए हैं।
पहचान का दावा कर वसूले पैसे
पीड़ितों के अनुसार, कृष्ण मोहन वर्मा उर्फ बंटी, निवासी वार्ड-14 बाराद्वारी ने खुद को जिले के पूर्व कलेक्टर और वर्तमान में अपर सचिव पद पर पदस्थ एक वरिष्ठ अधिकारी का करीबी बताकर वन विभाग, पशुपालन विभाग और डेयरी विभाग में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया।
रिटायर्ड आईएएस से नजदीकी का दावा
आवेदकों के अनुसार, बंटी वर्मा खुद को रिटायर्ड आईएएस जे.एन. कंसोटिया का करीबी बताता था और कहता था कि “हमारी समाज के आईएएस हैं, पूरी सेटिंग है।” इसी भरोसे में युवाओं ने उसे बड़ी रकम सौंप दी।
भोपाल सचिवालय ले जाकर बढ़ाया भरोसा
पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि रुपए लेने के बाद बंटी उन्हें भोपाल सचिवालय भी लेकर गया, जिससे उन्हें उसकी पहुंच पर यकीन हो गया। लेकिन समय बीतने के बावजूद न तो किसी की नौकरी लगी और न ही रकम वापस मिली।
जब युवाओं ने पैसे वापस मांगे तो 5 जनवरी 2026 तक लौटाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन तय तारीख निकलने के बाद भी रकम नहीं लौटाई गई। कुछ आवेदकों ने जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं।
ठगी का पूरा हिसाब-किताब
अलग-अलग आवेदनों में फिलहाल 6 लाख रुपए से अधिक की ठगी की पुष्टि हुई है, जबकि सामूहिक रूप से यह आंकड़ा कहीं ज्यादा बताया जा रहा है। पीड़ित राजगढ़, नरसिंहगढ़, आसपास के गांवों और राजस्थान के इकलेरा क्षेत्र से हैं।
डेयरी विभाग: चार युवाओं से अलग-अलग किस्तों में करीब 24 लाख रुपए
पशुपालन विभाग: तीन आवेदकों से लगभग 10 लाख रुपए
वन विभाग: सात युवाओं से मिलाकर करीब 24.40 लाख रुपए
कई मामलों में नगद और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन दोनों के सबूत सामने आए हैं।
पुलिस की कार्रवाई
कोतवाली थाना राजगढ़ की टीआई मंजू मखेनिया ने बताया कि कई पीड़ित सामने आए हैं और सभी के आवेदन अलग-अलग जांचे जा रहे हैं। आरोपी पर नौकरी लगवाने के नाम पर राशि लेने के आरोप हैं।
लेन-देन के दस्तावेज और ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!