कोटवार ने मिली जमीन पर काट दी थी कॉलोनी 20 से ज्यादा मकान तोड़े, दी चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खुड़ैल क्षेत्र के ग्राम बिहाड़िया में कोटवार प्रकाश रडाल को मिली शासकीय जमीन पर उसने कॉलोनी काट दी। कल प्रशासन ने दूसरी बार कार्रवाई करते हुए 20 से ज्यादा मकानों को तोड़ा और चेतावनी दी कि अब अवैध काम न करें वर्ना कड़ी कार्रवाई करेंगे। मामले में सरपंच पल्लवी यादव के देवर राकेश यादव का नाम भी सामने आया है।
कोटवारों को शासन जमीन देता है, जिसका दुरुपयोग बिहाड़िया के कोटवार प्रकाश रडाल ने कर लिया। कुल 4 बीघा जमीन पर उसने कॉलोनी काट दी। मामले में वर्ष 2022 में तत्कालीन सरपंच संदीप यादव ने कलेक्टर मनीष सिंह को शिकायत की थी, जिसके बाद यहां बुलडोजर चला था और मकानों को तोड़ दिया था।
कॉलोनी में उनके भाई राकेश यादव का नाम भी सामने आया, जिनकी सरपरस्ती में कॉलोनी काटी गई। एक बार फिर शिकायत हुई और कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर खुड़ैल एसडीएम अजयभूषण शुक्ला ने मकानों को हटाने की कार्रवाई की।
यह जमीन पूरी तरह शासकीय है, जिस पर कॉलोनी कटी थी। अभी यहां 44 मकान बने हुए हैं, जिनमें से 20 से ज्यादा को तोड़ा गया। इसके साथ ही, कोटवार, यादव समेत अन्य लोगों को चेतावनी दी गई कि इस पर अवैध कॉलोनी न काटें अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी।
डायरी पर सौदे करते थे... सरपंच पल्लवी यादव ने बताया कि कोटवार प्रकाश व देवर राकेश यादव ने मिलकर यहां बिना किसी डर के प्लॉट बेचे। लोगों ने मकान भी बना लिए। वो डायरी पर सौदे करते थे और ऑनलाइन वसूली भी करते थे।
उधर, पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने सस्ते के लालच में प्लॉट खरीद लिए और मकान बना लिए, लेकिन अब न मकान है और न जमा पैसा वापस मिलेगा। वो अब क्या करें? जीवनभर की जमापूंजी लगाकर प्लॉट खरीदा था।
संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!