खबर
Top News

जानिये किन दो महीने में सताएगी गर्मी: किन शहरों में हैं बारिश के आसार; पारा 40 डिग्री के पार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 मार्च 2026, 2:57 pm
शेयर करें:
जानिये किन दो महीने में सताएगी गर्मी

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में इस साल अप्रैल और मई सबसे ज्यादा गर्म रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 से 20 दिन तक लू चल सकती है, हालांकि मार्च में हीट वेव का अलर्ट फिलहाल नहीं है। मार्च के शुरुआती दिनों में तापमान जरूर ऊंचा रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम के असर से मार्च में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और चंबल क्षेत्र में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

मार्च से गर्मी की औपचारिक शुरुआत
मौसम विभाग के अनुसार 1 मार्च से गर्मी का सीजन शुरू हो चुका है। इस महीने कई शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री या उससे अधिक रहने की संभावना है।

मार्च में गर्मी सामान्य रहेगी
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक, मार्च में गर्मी सामान्य रहेगी, लेकिन भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में असर ज्यादा दिखेगा। नीमच, मंदसौर, विदिशा, सागर, सीधी और सिंगरौली में भी पारा बढ़ा रह सकता है।

होली के आसपास बारिश के संकेत
4 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। 6 मार्च को एक और सिस्टम के असर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। अगले चार दिन में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है।

मार्च में तीनों मौसम का असर
पिछले 10 साल के आंकड़े बताते हैं कि मार्च में रातें ठंडी और दिन गर्म रहते हैं, साथ ही बारिश का ट्रेंड भी बना रहता है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में दिन का पारा 40 डिग्री पार कर सकता है, जबकि रात में 10 से 17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। ग्वालियर में मार्च में मौसम सबसे ज्यादा बदलता है। यहां रात का तापमान 8 डिग्री तक गिर चुका है। जबलपुर में दिन में गर्मी और रात में ठंड का असर रहता है।

अप्रैल-मई में चरम पर पहुंचेगी गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक अप्रैल और मई में प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग भी तेज गर्मी की चपेट में रहेंगे।

फरवरी में चार बार बदला मौसम
फरवरी में चार बार ओले-बारिश और आंधी का दौर रहा, जिससे फसलों को नुकसान हुआ। प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे भी कराया गया।

पांच बड़े शहरों का ट्रेंड

भोपाल: मार्च में दिन में तेज गर्मी के साथ बारिश की संभावना रहती है। 30 मार्च 2021 को अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज हुआ था।

इंदौर: यहां मार्च में तापमान 41.1 डिग्री तक पहुंच चुका है। औसतन 2-3 दिन बारिश होती है और कभी-कभी धूलभरी आंधी भी चलती है।

ग्वालियर: यहां गर्मी, ठंड और बारिश—तीनों का असर देखने को मिलता है। 31 मार्च 2022 को तापमान 41.8 डिग्री दर्ज हुआ था।

जबलपुर: मार्च में रातें अपेक्षाकृत ठंडी रहती हैं। दिन का तापमान 36 से 40 डिग्री के बीच रहता है, जबकि रात में पारा काफी नीचे जा सकता है। यहां मार्च में मावठा गिरने का भी ट्रेंड है।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:यात्री परिवहन विजन समिट में सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले; आधुनिक, सुरक्षित और ग्रीन होगी एमपी की परिवहन व्यवस्था

3 minutes ago
टूटेंगे हाथ-पैर या होगा शॉर्ट एनकाउंटर
Top News

टूटेंगे हाथ-पैर या होगा शॉर्ट एनकाउंटर:अब नेस्तनाबूद होगा जाट बंधुओं का साम्राज्य

11 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस हॉस्पिटल में नवजात की मौत पर उपचार में लापरवाही के आरोप; परिजन ने थाने में दी शिकायत

20 minutes ago
33 साल का घोटाला
Top News

33 साल का घोटाला:6,000 आवंटियों के हक पर डाका डालकर बैठा आईडीए

22 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस होटल में बड़ी लापरवाही; वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप, जैन समाज और शाकाहारी प्रतिनिधियों ने जताया विरोध

32 minutes ago
हठीले हनुमानजी
Top News

हठीले हनुमानजी:उमा भारती ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र; उज्जैन सांसद भी आस्था के पक्ष में

about 1 hour ago
मंदिर की जमीन पर शराब दुकान खाली करने का नोटिस
Top News

मंदिर की जमीन पर शराब दुकान खाली करने का नोटिस:अवैध कब्जा करने पर 2 लाख रुपए जुर्माना

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:कमर्शियल गरबा के विरोध में प्रदर्शन; पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; संगठन ने कहा-धार्मिक आयोजन का व्यावसायीकरण स्वीकार नहीं

about 1 hour ago
क्या ‘सागर’ है एक साजिश!
Top News

क्या ‘सागर’ है एक साजिश!:शराब के विष में क्या कोई राजनीतिक सत्ता षड्यंत्र है; पुलिस को आशंका

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:ट्रैफिक गर्ल से पुलिस की बदतमीजी; पीड़िता का वीडियो वायरल, बोलीं-मुझसे कहा...‘आप लेडीज जात हैं’

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री मोहन यादव और जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह ने पत्रकारों से जो वादा किया वो फिर निभाया
Top News

मुख्यमंत्री मोहन यादव और जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह ने पत्रकारों से जो वादा किया वो फिर निभाया:सभी मीडियाकर्मियों की ओर से धन्यवाद

about 1 hour ago
रास्ता साफ
Top News

रास्ता साफ:'छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए इस मैदान को देने पर सहमति; कांग्रेस देगी इतनी फीस

about 2 hours ago
कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी
Top News

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:अधूरे निर्माण से इंस्टॉलेशन अटका; मरीजों को इलाज के लिए करना होगा इंतजार

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर; पैर में लगी गोली

about 2 hours ago
छात्रों की ‘गूंज’ से पहले किराए का शोर
Top News

छात्रों की ‘गूंज’ से पहले किराए का शोर:5 दिन के कार्यक्रम के लिए इतने लाख किराया; कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 3 hours ago
जहरीली शराब केस में तीन बरी
Top News

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

about 20 hours ago
बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन
Top News

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

about 20 hours ago
IRCTC केस
Top News

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

about 21 hours ago
खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न
Top News

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

about 21 hours ago
10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल
Top News

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!