जानिये कैसा रहेगा होली पर मौसम का मिजाज: क्या रंगपंचमी पर आसमान से भी बौछारें पड़ेंगी; कहां तक पहुंच रहा तापमान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में मार्च की शुरुआत तेज गर्मी के साथ हुई है। रविवार को प्रदेश के कई शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। निमाड़ क्षेत्र के खरगोन में पारा 35.2°C दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर समेत अधिकांश शहरों में दिनभर तेज धूप रही। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है।
4 मार्च से नया सिस्टम सक्रिय
मौसम विभाग के मुताबिक 4 मार्च से एक नया सिस्टम सक्रिय होगा। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बनने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दो दिन बाद मध्यप्रदेश में भी दिखाई दे सकता है। इसके चलते रंगपंचमी के आसपास या उससे पहले प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
मार्च में सामान्य से अधिक गर्मी
आईएमडी का अनुमान है कि मार्च से मई के बीच प्रदेश में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। हालांकि हीट वेव का ज्यादा असर अप्रैल और मई में देखने को मिल सकता है।
रविवार को पचमढ़ी को छोड़ अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। धार, गुना, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, श्योपुर, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, सतना और सिवनी में तापमान 33 डिग्री से अधिक रहा।
रात का पारा भी बढ़ा
शनिवार-रविवार की रात कई शहरों में न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। जबलपुर में 19.3°C और सतना में 18.2°C तापमान रहा। धार, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, मंडला, सागर, टीकमगढ़ और उमरिया समेत कई जिलों में रात का पारा 17 डिग्री से ऊपर रहा।
मार्च में तीनों मौसम का असर
पिछले वर्षों के आंकड़ों के अनुसार मार्च में मध्यप्रदेश में दिन गर्म, रात अपेक्षाकृत ठंडी और बीच-बीच में बारिश का ट्रेंड रहता है। इस बार भी ऐसा ही पैटर्न देखने को मिल सकता है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है, जबकि रात में पारा 10 से 17 डिग्री के बीच रह सकता है। ग्वालियर में मार्च के दौरान तापमान में सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव देखा जाता है। वहीं जबलपुर में दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड बनी रहती है।
अप्रैल-मई में बढ़ेगी तपिश
मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि इस साल अप्रैल और मई सबसे ज्यादा गर्म रह सकते हैं। ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग भी गर्मी की चपेट में रहेंगे।
फरवरी में चार बार बदला मौसम
फरवरी महीने में प्रदेश में चार बार ओले और बारिश का दौर आया। कई जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ था। 18 से 21 फरवरी और 23-24 फरवरी के दौरान भी बारिश और ओलों का असर देखा गया। मौसम विभाग का कहना है कि होली तक गर्मी का असर बढ़ेगा, लेकिन रंगपंचमी के आसपास हल्की बारिश राहत दे सकती है।
संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!