सब्जी के ठेले पर लहराया चाकू: दी धमकी; हिस्ट्रीशीटर का आतंक, पुलिस बाल पकड़कर ले गई थाने
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक हिस्ट्रीशीटर की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। नशे में बदमाश ने सब्जी का ठेला लगाने वाली महिला और उसके बेटे को चाकू को नोंक पर धमकाया और हमला करने की कोशिश की। विवाद बढ़ने पर दूसरे युवक ने पथराव कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को बाल पकड़कर थाने ले गई और 151 की कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार फरियादी सक्षम पिता मुकेश राजपूत निवासी पाटनीपुरा और ऋतिक पिता राजेश माली निवासी कुलकर्णी नगर परसों रात चार नल की गली क्षेत्र में मौजूद थे। ऋतिक अपनी मां के साथ सब्जी के ठेले पर मदद कर रहा था।
इसी दौरान क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर पवन पिता दिलीप मेहरा निवासी कुलकर्णी नगर नशे की हालत में पहुंचा और गाली-गलौज कर ऋतिक के सीने पर हाथ मारने लगा। ऋतिक की मां ने विरोध किया तो आरोपी पवन ने चाकू निकालकर दोनों को जान से मारने की धमकी दी और ऋतिक पर हमला करने के लिए आगे बढ़ गया। बीच-बचाव करने आई मां के हाथ में भी चोट लग गई।
पथराव के वीडियो वायरल
फरियादियों ने बदमाश पवन द्वारा चाकू खोलने का विरोध किया तो उसका भाई छोटू खुलेआम पथराव करने लगा। छत से पथराव कर सनसनी फैला दी। इस दौरान मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
गाड़ी को भी पहुंचाया नुकसान
पीड़ितों के अनुसार आरोपी ने मौके पर खड़ी एक्टिवा को भी नुकसान पहुंचाया। उसने चाकू से सीट फाड़ दी और जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान आरोपी का साथी छोटू मेहरा भी मौजूद था, जो ईंट-पत्थर फेंककर माहौल बिगाड़ रहा था। सूचना मिलने पर परदेशीपुरा पुलिस पहुंची और मुख्य आरोपी पवन मेहरा को बाल पकड़ते हुए घसीटकर थाने ले गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है, जबकि छोटू मेहरा की तलाश है। आरोप है पुलिस ने आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं किया। घटना के बाद क्षेत्र में बदमाश की हरकतों को लेकर लोगों में आक्रोश है।
संबंधित समाचार

बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल:इतने छात्रों के अंक बदले; इन्हीं से मिली गांवों में पोस्टिंग

ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन:4110 में से 4081 का निराकरण; जाम और यातायात में बाधा पर मौके पर पहुंच रही टीमें

लापरवाही से हादसा:भंवरकुआं की इंद्रपुरी कॉलोनी में एल्युमिनियम सेक्शन कमजोर होने से गिरा स्ट्रक्चर

ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार:कमर बैग में छिपाकर रखा 18.8 ग्राम मादक पदार्थ

गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’:भजन गायक पर सरकारी जमीन पर कार पार्किंग का आरोप

पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन:रेल लाइन पर 20-30 KM की स्पीड; सुरंग-अंडरपास से बनेगा वन्यजीव कॉरिडोर

दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार:नशे की लत ने बनाया तस्कर; जल्दी अमीर बनने की चाह में बदनावर से खरीदकर शहर में छोटी पुड़ियों में बेचता था गांजा

फिर विवादों में खान सर:कई लड़कियों के शोषण का आरोप; इस कोचिंग के डायरेक्टर बोले- 7-8 लड़कियां मेरे संपर्क में

मोबाइल से हो रहा सनपाल के सट्टा साम्राज्य का खुलासा:जांच में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा भी सामने आया; पुराने केस में 23.02 लाख नकद मिलने के बाद डिजिटल सबूतों पर फोकस

प्रेमी का सरेंडर:शराब के नशे में प्रेमिका ने खुद लगाई थी फांसी; घबराकर शव छोड़ भागा था

हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट गैंग का तीसरा गुर्गा हुआ गिरफ्तार:15 बदमाशों के बाद भी अब तक नहीं धराया गुंडा

फ्लाइट में महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत:सांस लेने में हुई परेशानी; लैंड होते ही पहुंचाया अस्पताल

देखिए वीडियो:पार्षद के धरने से मचा हड़कंप; नगराध्यक्ष पहुंचे विधायक के पास, पार्टी का संदेश- नहीं हटे तो होगी सख्त कार्रवाई

शहर के फाइव स्टार होटलों की खुली पोल:दिल्ली से कलेक्टर ने ली विशेष मंजूरी; कहीं जिंदा कीड़े, कहीं गंदा किचन-ड्रेनेज मिला

गुर्गा धराया, कब कसेगा मास्टर माइंडों पर शिकंजा:मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का; सरकारी जमीन पर भी काटे प्लॉट, 20 करोड़ का किया खेल

दादा फिरोज गांधी की जयंती पर राहुल गांधी और कांग्रेस खामोश क्यों:जेन-जी पूछ रहा सवाल- आखिर ये कैसे संस्कार

राजनीति, अदालत, नियम और 10 लाख:इंदौर में राहुल गांधी का कार्यक्रम

स्पा सेंटर पर दबिश:3 युवतियों समेत 5 युवक हिरासत में; आपत्तिजनक सामग्री मिली, नेटवर्क की तलाश

पंजाबी सिंगर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग:नकाबपोश बाइक सवारों ने बरसाईं गोलियां; दहशत में परिवार

5 स्टार होटलों में गंदगी:ग्रैंड शेरेटन में कीड़े लगे सूरजमुखी बीज मिले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!