धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सस्पेंस: संजय राउत का दावा; इनको मिल सकता है शिक्षा मंत्रालय
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली/मुंबई।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र की राजनीति में नए समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दिल्ली बुलाया गया है और उन्हें केंद्र सरकार में शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में केंद्र सरकार या भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
'फडणवीस को मिल सकता है शिक्षा विभाग'
संजय राउत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि छात्र आंदोलन के दबाव के चलते सरकार को आखिरकार शिक्षा मंत्री का इस्तीफा स्वीकार करना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। राउत ने कहा, "सरकार आखिरकार जागी, भले ही देर से। लेकिन इसकी कीमत कई युवा छात्र-छात्राओं को अपना खून बहाकर और लाठियां खाकर चुकानी पड़ी।"
देशभर में हुए छात्र आंदोलन का किया जिक्र
राउत ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन धीरे-धीरे देशव्यापी आंदोलन बन गया। उनके अनुसार, लंबे समय बाद ऐसा हुआ कि छात्रों के आंदोलन के दबाव में किसी केंद्रीय मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा।
उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन को बदनाम करने और प्रदर्शनकारियों को डराने की कोशिश की गई, लेकिन इसके बावजूद छात्रों ने अपना आंदोलन जारी रखा।
मंत्रियों और सांसदों को दी सलाह
संजय राउत ने राज्य में जनाक्रोश का हवाला देते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने मंत्रियों, विधायकों और सांसदों की सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को बिना किसी जरूरी कारण के सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचना चाहिए। राउत ने कहा, "मैं मंत्रियों, विधायकों और सांसदों से अपील करता हूं कि वे बिना किसी वजह के बाहर न घूमें। जनता में भारी नाराजगी है और आने वाले दिनों में क्या होगा, यह कोई नहीं बता सकता।"
आधिकारिक घोषणा का इंतजार
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज हैं। हालांकि, देवेंद्र फडणवीस को शिक्षा मंत्री बनाए जाने का दावा फिलहाल केवल संजय राउत का राजनीतिक बयान है। केंद्र सरकार या भारतीय जनता पार्टी की ओर से नए शिक्षा मंत्री के नाम को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
संबंधित समाचार

जवाबदेही मर चुकी, तभी जिंदा है जहरीली शराब:20 रुपए सस्ती शराब; 22 जिंदगियों की कीमत पर

देखिए वीडियो:बाइक की पिछली सीट पर फन फैलाए बैठी थी नागिन; पीछे मुड़कर देखा तो उड़े होश, कराया रेस्क्यू

लाभकारी मूल्य की मांग:किसान करेंगे देशव्यापी आंदोलन फिर उठी लागत के आधार पर

साइबर ठगी से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट तक बेहतर काम करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

‘सर तन से जुदा’ नारे पर हाईकोर्ट सख्त:कहा-कानून और देश की एकता को चुनौती; तौकीर रजा की जमानत खारिज

जिम 365 डिग्री के 5 ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा:एक करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा

लॉकडाउन में शादियां बंद:कागजों में बंट गए करोड़ों; विवाह सहायता घोटाले में मिले अहम सुराग

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का निधन:नया दायित्व संभालने से पहले आया हार्ट अटैक; प्रशासनिक गलियारों में शोक की लहर

देखिए वीडियो:सूने घरों को बनाते थे निशाना; सीसीटीवी ने पहुंचाया आरोपियों तक: 2 बदमाश गिरफ्तार, लाखों के सोने के जेवर जब्त

खतरनाक ड्राइविंग पर सख्ती:इतने वाहन चालकों पर FIR; अब लाइसेंस भी होंगे सस्पेंड, ड्रोन से भी निगरानी

जनसुनवाई में युवक ने खुद पर डाला केरोसिन:आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप; सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

यहां कमर्शियल गतिविधियों पर रोक की मांग:सीएस, कलेक्टर और निगमायुक्त को ‘डिमांड ऑफ जस्टिस’ नोटिस

हादसे दर हादसे, मौत दर मौत:कार्रवाई का पैटर्न वही; हर बार छोटे अफसर सस्पेंड, लेकिन नहीं चेत रही सरकार

कलेक्टर की चेतावनी… जनसमस्याओं के समाधान में ढिलाई पर होगी कार्रवाई:टीएल बैठक के बाद चार अधिकारी-कर्मचारी नपे; वेतन कटौती और निलंबन के आदेश

सीएम के विदेश से लौटते ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के आसार:जहरीली शराब कांड में बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान:विधायक के रिश्तेदार को मिल रहा 30 लाख रुपए सालाना किराया

देखिए वीडियो:सड़कों पर उतरे इंटर्न डॉक्टर: लाठीचार्ज के विरोध में OPD-OT का बहिष्कार; स्टाइपेंड से बढ़ाने की मांग, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी जारी

बिना परमिट चल रही बस और स्कूल वैन जब्त:70 हजार का जुर्माना वसूला

70 साल पुराना इमली का पेड़ कार पर गिरा:डिप्टी कलेक्टर की मां की हुई मौत; 6 दिन पहले चेताया, फिर भी नहीं जागा निगम

दूषित पानी कांड:जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग पर सुनवाई टली; अब इस दिन होगी इंटरविनर ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!