खबर
Top News

भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 जुलाई 2026, 6:04 pm
शेयर करें:
भीषण सड़क हादसा

खुलासा फर्स्ट, डिंडौरी।
जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मंडला रोड स्थित ग्राम कचनारी सक्का के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे और उनकी घटनास्थल पर ही जान चली गई।

छुट्टी पर घर लौट रहा था युवक
हादसे का पूरा घटनाक्रम पास के पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस के अनुसार, मृतकों में एक की पहचान रोहित साहू (23), पिता परसराम साहू, निवासी ग्राम कठौतिया, थाना मेहंदवानी के रूप में हुई है।

पहचान की प्रक्रिया जारी
रोहित डिंडौरी स्थित एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन का कार्य करता था और छुट्टी लेकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। दूसरी बाइक पर सवार दो युवक डिंडौरी की ओर आ रहे थे। उनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है।

पेट्रोल पंप के सामने हुई टक्कर
दोपहर करीब 2 बजे कचनारी पेट्रोल पंप के सामने दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

जिला अस्पताल में लगी भीड़
हादसे के बाद तीनों शव अलग-अलग एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाए गए। आकस्मिक चिकित्सा वार्ड में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. सुरेश सिंह मरावी ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल में बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग पहुंच गए।

सीसीटीवी फुटेज में सामने आई लापरवाही
पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज में हादसे की पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डिंडौरी की ओर आ रही बाइक तेज रफ्तार में थी और कथित तौर पर गलत दिशा में आ गई, जिससे सामने से अपनी लेन में आ रहे रोहित साहू की बाइक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
Top News

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

23 minutes ago
जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन:एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए,120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

32 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

33 minutes ago
सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात
Top News

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

39 minutes ago
दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात
Top News

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

about 1 hour ago
मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज
Top News

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

about 1 hour ago
ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
Top News

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

about 1 hour ago
लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत
Top News

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

about 1 hour ago
जमीन विवाद
Top News

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

about 1 hour ago
जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला
Top News

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज

about 1 hour ago
क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी
Top News

क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी:मोबाइल दुकान का संचालक है आरोपी; ग्राहकों के दस्तावेजों का करता था दुरुपयोग

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:215 लीटर कच्ची शराब और 3300 किलो महुआ लहान जब्त; लाखों का माल पकड़ा

about 1 hour ago
खाता दीपक का, सिम गौरव की और खाते में डलते रहे ठगी के रुपए
Top News

खाता दीपक का, सिम गौरव की और खाते में डलते रहे ठगी के रुपए:तमिलनाडु से बिहार तक 14 राज्यों की साइबर ठगी से कनेक्शन

about 1 hour ago
जवाबदेही मर चुकी, तभी जिंदा है जहरीली शराब
Top News

जवाबदेही मर चुकी, तभी जिंदा है जहरीली शराब:20 रुपए सस्ती शराब; 22 जिंदगियों की कीमत पर

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बाइक की पिछली सीट पर फन फैलाए बैठी थी नागिन; पीछे मुड़कर देखा तो उड़े होश, कराया रेस्क्यू

about 1 hour ago
लाभकारी मूल्य की मांग
Top News

लाभकारी मूल्य की मांग:किसान करेंगे देशव्यापी आंदोलन फिर उठी लागत के आधार पर

about 2 hours ago
साइबर ठगी से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट तक बेहतर काम करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

साइबर ठगी से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट तक बेहतर काम करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

about 2 hours ago
‘सर तन से जुदा’ नारे पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

‘सर तन से जुदा’ नारे पर हाईकोर्ट सख्त:कहा-कानून और देश की एकता को चुनौती; तौकीर रजा की जमानत खारिज

about 2 hours ago
जिम 365 डिग्री के 5 ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा
Top News

जिम 365 डिग्री के 5 ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा:एक करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा

about 2 hours ago
लॉकडाउन में शादियां बंद
Top News

लॉकडाउन में शादियां बंद:कागजों में बंट गए करोड़ों; विवाह सहायता घोटाले में मिले अहम सुराग

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!