खबर
Top News

छात्रों की मांगें पूरी होने पर मना जश्न: 25 दिन बाद खत्म हुआ धरना; बांटी मिठाई और की आतिशबाजी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 जुलाई 2026, 6:23 pm
शेयर करें:
छात्रों की मांगें पूरी होने पर मना जश्न

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही मध्य प्रदेश के कई शहरों में छात्रों और समर्थकों ने खुशी जताई। इंदौर में पिछले 25 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों ने टंट्या भील चौराहे पर धरना समाप्त करने की घोषणा की, जबकि कटनी और रतलाम में समर्थकों ने मिठाइयां बांटी और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।

इंदौर में देशभक्ति गीतों पर झूमे छात्र
टंट्या भील चौराहे पर धरने पर बैठे छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों पर झूमते नजर आए और 'छात्र एकता जिंदाबाद' के नारे लगाए।छात्रों ने कहा कि यह उनके लंबे संघर्ष, धैर्य और एकजुटता की जीत है।

धरना खत्म, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा
प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त करने की घोषणा जरूर की, लेकिन स्पष्ट किया कि उनकी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। उनका कहना है कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और व्यापक सुधार होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

कटनी और रतलाम में भी जश्न
इंदौर के अलावा कटनी और रतलाम में भी छात्रों और समर्थकों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर खुशी जताई। कई जगह मिठाइयां बांटी गईं और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया गया।

छात्रों की प्रमुख मांगें
छात्रों का कहना है कि उनका आंदोलन केवल एक मंत्री के इस्तीफे तक सीमित नहीं है। वे चाहते हैं कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित हो, पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई हो और भर्ती एवं परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार किए जाएं।

इस घटनाक्रम के बाद प्रदेश में छात्र आंदोलन को एक नई दिशा मिली है और अब सभी की नजरें सरकार के अगले कदम तथा परीक्षा सुधारों पर टिकी हैं।

संबंधित समाचार

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर
Top News

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

about 5 hours ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

about 6 hours ago
अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा
Top News

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

about 6 hours ago
भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

about 6 hours ago
चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत
Top News

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

about 6 hours ago
लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार
Top News

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

about 7 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

about 7 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

about 7 hours ago
कांग्रेस हुई हमलावर
Top News

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

about 7 hours ago
ढाई साल की वान्या ने किया कमाल
Top News

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

about 8 hours ago
पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
Top News

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

about 8 hours ago
50 हुई मौत, 25 नहीं
Top News

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

about 8 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

about 8 hours ago
सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात
Top News

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

about 8 hours ago
दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात
Top News

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

about 8 hours ago
मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज
Top News

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

about 8 hours ago
ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
Top News

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

about 9 hours ago
लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत
Top News

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

about 9 hours ago
जमीन विवाद
Top News

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

about 9 hours ago
जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला
Top News

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!