खबर
Top News

शिशुकुंज स्कूल की चालबाजी: निजी लैब की जांच रिपोर्ट प्रशासन ने की खारिज; दूषित आइसक्रीम से 150 बच्चे हो गए थे बीमार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 जुलाई 2026, 6:15 pm
शेयर करें:
शिशुकुंज स्कूल की चालबाजी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दूषित आइसक्रीम खिलाकर 150 बच्चों को गंभीर बीमार करने वाला शिशुकुंज स्कूल प्रबंधन ने अब एक नया खेला किया। उसने निजी लैब से अपने किचन की सामग्रियों की जांच करवा ली, जिसमें कोई भी पदार्थ दूषित नहीं पाया गया। इस रिपोर्ट को प्रशासन को सौंपा, लेकिन प्रशासन स्कूल की चालबाजी को समझ गया और रिपोर्ट को खारिज कर दिया।

आरओ पानी में मिले थे ई-कोलाई और कोलीफॉर्म जैसे खतरनाक बैक्टीरिया... उल्लेखनीय है कि 23 जून को झलारिया स्थित शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल में आइसक्रीम खाने से 150 बच्चे बीमार हो गए थे।

इनमें से कई को कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। इसके बाद यहां पहुंची खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने किचन की चेकिंग में आरओ पानी में ई-कोलाई और कोलीफॉर्म जैसे खतरनाक बैक्टीरिया पाए थे।

सील किचन को खुलवाने में जुटा प्रबंधन... खाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों में भी कई दूषित पाई गई थीं। इसके बाद किचन को सील कर दिया गया था। इस सील को खुलवाने के लिए प्रबंधन जी-तोड़ कोशिश कर रहा है और तमाम हथकंडे अपना रहा है।

इसी कड़ी में स्कूल प्रबंधन ने किचन की सामग्रियों की जांच निजी लैब से करवा ली, जिसमें सभी सामग्रियां बेहतर पाई गईं। ये रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी और आग्रह किया कि किचन की सील खोल दी जाए, लेकिन स्कूल प्रबंधन की कारस्तानी प्रशासन ने पकड़ ली और जांच रिपोर्ट को खारिज कर दिया।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने जो सामग्रियां जब्त की थीं, उन्हें भोपाल स्थित लैब में भेजा गया है और वहां से अभी जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। प्रशासन ने प्रबंधन को स्पष्ट कर दिया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद किचन खोलने या न खोलने का निर्णय होगा।

प्रशासन द्वारा शिशुकुंज स्कूल के किचन से जब्त सामग्री की प्रारंभिक जांच करवाई, जिसमें पानी समेत खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल हो गए थे। इस पर स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर किचन की व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए थे।

इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने अपने स्तर पर पानी और भोजन के सैंपलों की निजी लैब से जांच कराई। रिपोर्ट सामान्य होने का दावा करते हुए इसे जिला प्रशासन को सौंपा गया और किचन दोबारा शुरू करने की अनुमति मांगी थी। बताते हैं कि स्कूल प्रबंधन ने इंदौर से लेकर भोपाल तक आधिकारियों से संपर्क कर इस मामले में हस्तक्षेप करवाने की कोशिश की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

ये सैंपल निकले थे दूषित... आरओ का पानी पीने योग्य नहीं पाया गया। जांच में ई-कोलाई और कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिले। तुअर दाल गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरी। इसमें खराब और दोषयुक्त दानों की मात्रा अधिक मिली। फीकी सेंव और नमकीन उपयोग के लिए असुरक्षित पाए गए थे।

ये है नियम
नियमानुसार पहली जांच में सैंपल फेल होते हैं तो संबंधित पक्ष दोबारा जांच की मांग कर सकता है। दूसरी जांच में भी सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं तो मामला अपर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाता है। खास बात ये है कि इस मामले में अमूल स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम का सैंपल भी गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरा था। इसके खिलाफ कंपनी ने भी नियमानुसार अपील दायर की है।


संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण
Top News

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

about 6 hours ago
सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़
Top News

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

about 6 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

about 7 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

about 7 hours ago
छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम
Top News

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

about 7 hours ago
डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार
Top News

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

about 7 hours ago
13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर
Top News

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

about 7 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

about 7 hours ago
खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी
Top News

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

about 7 hours ago
काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर
Top News

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

about 7 hours ago
एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम
Top News

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

about 7 hours ago
झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत
Top News

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

about 7 hours ago
इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी
Top News

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

about 8 hours ago
MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान
Top News

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

about 8 hours ago
खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी
Top News

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

about 8 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

about 8 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

about 8 hours ago
नशे में चालक ने ठोंक दी कार
Top News

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

about 8 hours ago
पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया
Top News

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

about 8 hours ago
एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत
Top News

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!