नशे के खिलाफ सड़क पर उतरी तीन हजार महिलाएं: गूंजा- ‘से नो टू ड्रग्स’
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे के खिलाफ जनजागरूकता का संदेश देने के लिए शनिवार सुबह इंदौर की सड़कों पर महिला शक्ति का अनोखा उत्साह देखने को मिला। इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से महिला वॉकाथॉन में 3 हजार से अधिक महिलाओं, छात्राओं, खिलाड़ियों, गृहिणियों, वरिष्ठ महिलाओं और पुलिसकर्मियों ने नशामुक्त समाज का संकल्प दोहराया।
नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई वॉकाथॉन को पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली जीपीओ चौराहा, शिवाजी वाटिका और गीता भवन मार्ग से होते हुए वापस नेहरू स्टेडियम पहुंची।
पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने नशे से दूरी है ज़रूरी, ‘से नो टू ड्रग्स’ और नारी का संकल्प, नशामुक्त हो हर परिवार जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया। वॉकाथॉन से पहले महिलाओं ने जुम्बा सेशन में हिस्सा लेकर उत्साह के साथ वॉर्म-अप किया।
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि नशा पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने परिवार और समाज को नशे के खिलाफ जागरूक करने में अग्रणी भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं ने स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की सामूहिक शपथ ली। आयोजन का उद्देश्य समाज में नशामुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना और जनभागीदारी के माध्यम से जागरूकता फैलाना रहा।
संबंधित समाचार

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!