तुलसी बोले- फैसला संगठन करेगा, दिग्विजयसिंह नहीं: सांवेर से भोपाल तक रिमझिम बरस रहा ‘सावन’
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बीच एयरपोर्ट पर 15 मिनट की मुलाकात और उसके बाद बाहर निकलने पर सामने दिखे सावन सोनकर को सांवेर से तैयारी करने का बोलने के बाद सांवेर से भोपाल तक हलचल मची है।
सांवेर के वर्तमान विधायक और मंत्री जो कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में आए हैं, ने कहा कि भाजपा में सारे फैसले संगठन करता है। दिग्विजयसिंह के कहने से कुछ नहीं होता। मामले में सावन सोनकर जो अभी मप्र अजा वित्त विकास निगम के अध्यक्ष हैं, ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
वे सांवेर के दबंग विधायक और स्व. सुंदरलाल पटवा के मंत्रिमंडल में मंत्री रहे स्व. प्रकाश सोनकर के भतीजे हैं और सांवेर में दो बार से दावेदारी भी कर रहे हैं। सावन ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र के एक-एक गांव का दौरा कर लिया है और सारी रणनीति भी बना रखी है लेकिन 2020 में मप्र में घटे अप्रत्याशित घटनाक्रम के बाद भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ सांवेर के विधायक तुलसी सिलावट भी भाजपा में आए और पार्टी ने उन्हें पहले उपचुनाव और बाद में मुख्य चुनाव भी लड़वाया और वे जीते हैं।
माना जाता है कि तुलसी सिलावट की पूरे क्षेत्र में जबर्दस्त पकड़ है और कार्यकर्ताओं से उनका सीधा संपर्क रहता है। वे जब भी इंदौर में होते हैं तो अपने रेसीडेंसी स्थित बंगले पर सुबह आने वाले लोगों की समस्याएं सुनते हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों से कई जगह उन्हें विरोध का सामना भी करना पड़ा है।
खासकर, मांगलिया ओवरब्रिज निर्माण के दौरान होने वाली परेशानियों से रहवासियों ने सोशल मीडिया पर उन पर काफी टिप्पणी की हैं। और भी जगहों पर लोगों की नाराजी सामने आई है। उधर, सावन सोनकर ने टिकट मिलने की स्थिति में चुनाव लडऩे की पूरी रणनीति बना रखी है।
तुलसी के भाजपा में आने के बाद सावन सोनकर को टिकट नहीं मिल सका लेकिन उन्होंने एक अनुशासित कार्यकर्ता की तरह पार्टी का आदेश माना और सिलावट को जिताने में जुट गए। अब एक बार फिर वे चर्चा में इसलिए आ गए हैं क्योंकि कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह ने उन्हें सांवेर से चुनाव लड़ाने का भरोसा दे दिया है।
हुआ ये कि एयरपोर्ट पर इंदौर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूना जा रहे दिग्विजयसिंह की अचानक भेंट हो गई और दोनों नेता वीआईपी लाउंज में अकेले में 15 मिनट तक चर्चा करते रहे। चर्चा क्या हुई, इसका खुलासा तो नहीं हो सका लेकिन बाहर निकलते ही दिग्विजयसिंह ने सामने खड़े सावन सोनकर को देखकर कहा कि तुम सांवेर से तैयारी करो।
तुलसी को अब टिकट नहीं मिलना है। इतना सुनकर खुद सावन समेत वहां खड़े कांग्रेस-भाजपा के तमाम नेता चौंक गए। इसके बाद से सांवेर से लेकर भोपाल तक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
नेता एक दूसरे से पूछ रहे हैं कि मुख्यमंत्री और दिग्विजयसिंह की मुलाकात में कैसी खिचड़ी पकी है कि सांवेर का फैसला हो गया? और भी किन किन सीटों पर खिचड़ी पकी है? क्या भाजपा दिग्विजयसिंह की सलाह पर टिकट बांटेगी? क्या दोनों के बीच हुई चर्चा को दबाने के लिए दिग्विजय सिंह ने ये चर्चा छेड़ी है? ऐसे अनेक सवाल है जो राजनीतिक गलियारों में पूछे जा रहे हैं।
इस मसले पर कल खुलासा फर्स्ट ने मंत्री तुलसी सिलावट से चर्चा की तो उन्होंने कहा कि भाजपा में सारे फैसले संगठन द्वारा लिए जाते हैं। दिग्विजयसिंह टिकट नहीं बांटते। हालांकि सावन सोनकर ने चुप्पी साध ली।
संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!