जल्द शुरू होगा स्विमिंग पूल: मिलेंगी कई आधुनिक खेल सुविधाएं; अटल खेल संकुल में खराब इंजीनियरिंग की वजह से सालों से बंद पड़ा था प्रोजेक्ट, कमियां दूर कर संवारा जा रहा परिसर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्कीम नंबर 78 स्थित अटल खेल परिसर स्थित अटल खेल संकुल में सालों से बंद पड़े स्विमिंग पूल के नवीनीकरण का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। लंबे इंतजार के बाद आगामी दिनों में इसे खिलाड़ियों और आम नागरिकों के लिए खोल दिया जाएगा। इस परियोजना के अंतिम चरण के कार्यों का निरीक्षण एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर ने किया।
विधायक रमेश मेंदोला के मार्गदर्शन में चल रहे इस पुनर्विकास कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि करीब 20 वर्ष पूर्व लगभग 2 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित यह स्विमिंग पूल शुरुआती दौर से ही तकनीकी खामियों का शिकार हो गया था।
घटिया इंजीनियरिंग, पानी की किल्लत और फिल्टर प्लांट में बुनियादी गड़बड़ियों के कारण यह प्रोजेक्ट बनने के बाद से कभी चालू नहीं हो सका। सालों तक देखरेख के अभाव में उपेक्षित पड़े इस परिसर को अब पूरी तरह नया रूप दिया जा रहा है।
इनडोर-आउटडोर खेल भी होंगे
करीब 2 करोड़ रुपए की स्वीकृत राशि से स्विमिंग पूल की कमियों को दूर करने के साथ ही पूरे अटल खेल परिसर का पुनर्विकास किया जा रहा है। इस परिसर में तैराकी के अलावा इनडोर और आउटडोर खेलों की आधुनिक सुविधाएं तैयार की जा रही हैं।
नया परिसर तैयार होने के बाद यहां टेबल टेनिस, पूल टेबल, बिलियर्ड्स, शतरंज और कैरम जैसे खेलों के अलग ब्लॉक होंगे। इसके साथ ही परिसर में अत्याधुनिक जिम और योग केंद्र की स्थापना भी की जा रही है, जिससे शहरवासियों और खिलाड़ियों को एक ही जगह खेल सुविधाएं सुलभ हो सकेंगी।
दो दशकों से तकनीकी खामियों के कारण बंद पड़ा यह परिसर जीर्णोद्धार के बाद स्थानीय तैराकों को निखारने का प्रमुख केंद्र बनेगा। इसके साथ ही यह पूरे क्षेत्र के नागरिकों के लिए भी उपयोगी साबित होगा। सभी निर्माण और सुधार कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जल्द ही इसका शुभारंभ किया जा सके।
संबंधित समाचार

स्टेशन री-डेवलपमेंट पर रेलवे के दो फैसले:जीएम बोले सिंहस्थ बाद; चेयरमैन बोले अभी शुरू करो

जहरीली शराब कांड के बाद सरकार के एक्शन पर सवाल:मंदसौर में कलेक्टर हटे थे, सागर में मेहरबानी क्यों?

इस फ्लाइट का शेड्यूल बदलेगा:यात्रियों को सफर की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद

कोर्ट में कहासुनी के बाद महिला की मौत:जहरीली दवा पीकर दी जान; बेटे की पेशी के बाद घर में हुआ विवाद

नकल जांच का अनोखा संकट:महीनों जब्त रहने से मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज; सालभर में 300 प्रकरण, अब बनेगी अलग समिति

रिटायर्ड RBI अफसर से ठगी:50 रुपए के पुराने नोट के बदले लाखों देने का दिया झांसा; फेसबुक पर देखा था ऑफर

मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का विरोध:रहवासियों को सता रहा ये डर; बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

अब भी परमिशन का इंतजार:कौन बोले- कार्यक्रम ग्राउंड पर होकर रहेगा; इतने हजार से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

दूषित पानी कांड:36 मौतों के मामले में सिस्टम की लापरवाही का खुलासा; जांच आयोग ने बताई कई गंभीर खामियां

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!