धंस रही जमीन 8 मकान जमींदोज: पुलिस बल की मौजूदगी में पोकलेन और जेसीबी से की गई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के चंद्रभागा क्षेत्र में हादसों का सबब बन रहे आठ खतरनाक मकानों पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पूरी तरह से जमींदोज कर दिया।
भू-धंसाव के कारण इन रिहायशी मकानों के कभी भी गिरने का खतरा मंडरा रहा था, जिससे क्षेत्र में बड़े जनधन के नुकसान की आशंका बनी हुई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने त्वरित संज्ञान लेते हुए रिमूवल अमले को मौके पर भेजकर ध्वस्त करने के निर्देश दिए थे।
जोन क्रमांक 11 के तहत आने वाले इस इलाके में सुबह से ही अफरा-तफरी का माहौल रहा। नगर निगम का रिमूवल अमला भारी पुलिस बल के साथ चंद्रभागा पहुंचा और क्षेत्र की नाकेबंदी कर ध्वस्त करने का काम शुरू किया।
कार्रवाई के दौरान किसी भी संभावित विरोध या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन तैनात रहा। भारी-भरकम जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से देखते ही देखते आठों जर्जर मकानों को मलबे के ढेर में तब्दील कर दिया गया।
भवन अधिकारी अंकेश बिरथरिया ने बताया कि संबंधित मकानों की मिट्टी लगातार धंस रही थी। इसके चलते मकानों की बुनियाद पूरी तरह कमजोर हो चुकी थी और वे एक तरफ झुक गए थे। यदि समय रहते इन्हें नहीं हटाया जाता, तो कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।
जनता की जान-माल की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यह कठोर कदम उठाना पड़ा। रिमूवल अमले ने आसपास के अन्य निर्माणों को बिना नुकसान पहुंचाए पूरी सतर्कता से यह अभियान पूरा किया।
कार्रवाई के दौरान नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम लगातार मौके पर मौजूद रही। इस अभियान का नेतृत्व भवन निरीक्षक शैलेंद्र मिश्रा और नगर निगम रिमूवल प्रभारी बबलू कल्याण्डे ने किया।
टीम के अन्य कर्मचारियों ने सुरक्षा घेरा बनाकर क्षेत्र में आम लोगों की आवाजाही को रोका, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। मलबे को भी मौके से हटाने का काम तुरंत शुरू कर दिया गया है ताकि मार्ग बाधित न हो।
संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!