बिना नक्शा भवन निर्माण कर रहा फर्जी बिलिंग कांड का हीरो काकानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कपास के फर्जी बिलिंग कांड का हीरो रहा रवि काकानी अब बिना नक्शे और निगम अनुमति के भवन निर्माण कर रहा है। इसमें भी कई तरह की विसंगतियां हैं। वो मनमाना निर्माण कर रहा है, जिससे भविष्य में पूरी कॉलोनी में दिक्कतें होंगी।
यह भवन 89, रॉयल सिटी में बन रहा है, जो स्कीम नं. 140 मिलन हाईट्स के पीछे द रेसीडेंस के सामने स्थित है। ये प्लॉट रवि काकानी नामक भ्रष्ट व्यापारी का है और इस पर वो नगर निगम की बिना अनुमति, नक्शे के दो मंजिला भवन का निर्माण धड़ल्ले से कर रहा है। वो इस भवन में तय नियमों का पालन भी नहीं कर रहा है, जैसे एमओएस, ग्राउंड कवरेज आदि। यदि वो ये भवन बना लेता है तो इस रोड पर न केवल पार्किंग की, बल्कि अन्य समस्याएं भी खड़ी होंगी।
आदेश के बाद भी नहीं रुका काम
आसपास के रहवासियों का भी कहना है कि ये भवन पूरी तरह अवैध तरीके से बन रहा है और इससे भविष्य में कई दिक्कतें होंगी। शिकायत पर जोन 19 के बीआई अतुल श्रीधर ने सात दिन में दस्तावेज प्रस्तुत करने और तुरंत प्रभाव से काम रोक देने को कहा था, लेकिन उसने नहीं रोका और काम बदस्तूर जारी है, जो तमाम अनियमितताओं के साथ बन रहा है।
रहवासियों की मांग है कि रवि काकानी के इस भवन पर तुरंत कार्रवाई हो और रिमूवल किया जाए ताकि वे सुरक्षित रह सकें। उल्लेखनीय है कि रवि काकानी कपास (कॉटन) की फर्जी बिलिंग कांड का हीरो रहा है और जब ये कांड उजागर हुआ था तब खासा चर्चा में रहा था। कुछ दिनों पूर्व उसके घर पर इन्कम टैक्स की रेड भी पड़ी थी और बड़ी मात्रा में बेनामी संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए थे।
नक्शे के लिए आवेदन दिया है
इस मामले में रवि काकाणी का कहना है कि उन्होंने नक्शे के लिए नगर निगम को आवेदन दे रखा है अभी नक्शा स्वीकृत नहीं हुआ है इसके अलावा में संपत्ति कर और अन्य कर जमा कर दिए हैं।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!