जज की पत्नी की ट्रेन में मौत: वॉशरूम का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला शव; अलग-अलग कोच में थे सवार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राजस्थान के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश राजकुमार चौहान अपनी पत्नी उषा चौहान के साथ जोधपुर से निंबाहेड़ा की ओर ट्रेन से यात्रा कर रहे थे।
अलग-अलग कोच में थे सवार
जानकारी के अनुसार, दोनों पति-पत्नी ट्रेन के अलग-अलग कोच में सवार थे। निंबाहेड़ा स्टेशन से कुछ देर पहले उषा चौहान ने अपने पति को फोन कर बताया कि वह वॉशरूम जा रही हैं। इसके बाद संपर्क नहीं हो सका।
रेलवे पुलिस को दी सूचना
ट्रेन के निंबाहेड़ा पहुंचने पर जज राजकुमार चौहान तो उतर गए, लेकिन उनकी पत्नी कोच से बाहर नहीं आईं। काफी देर इंतजार और तलाश के बाद उन्होंने रेलवे पुलिस को सूचना दी।
वॉशरूम का दरवाजा तोड़ा
ट्रेन के जावरा स्टेशन पहुंचने पर रेलवे पुलिस और जीआरपी ने संबंधित कोच के वॉशरूम का दरवाजा तोड़ा। अंदर उषा चौहान का शव पड़ा मिला। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें साइलेंट हार्ट अटैक आया था, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।
पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस दुखद घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है, वहीं जज राजकुमार चौहान अपनी पत्नी का पार्थिव शरीर लेकर अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए हैं।
संबंधित समाचार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!