खबर
Top News

भाजपा में लौटे जीतू यादव, लेकिन बदली तस्वीर: वापसी के साथ ही हाथ से गई पुरानी समिति; निरंजन चौहान को मिली कमान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 अगस्त 2026, 9:51 pm
शेयर करें:
भाजपा में लौटे जीतू यादव, लेकिन बदली तस्वीर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा से निष्कासन के बाद लंबे समय से चर्चा में रहे पूर्व एमआईसी सदस्य जीतू यादव की पार्टी में वापसी हो गई है। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पार्टी ने उनका निष्कासन समाप्त कर दिया है। हालांकि वापसी के साथ ही जीतू यादव के लिए एक बड़ा झटका भी सामने आया है। जिस समिति की जिम्मेदारी पहले उनके पास थी, अब उसकी कमान एमआईसी सदस्य निरंजन सिंह चौहान को सौंप दी गई है।

जीतू यादव की भाजपा में वापसी और उसी समय समिति में हुए बदलाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के इस फैसले ने भी कई लोगों को चौंका दिया है।

वापसी हुई, लेकिन पुरानी ताकत नहीं लौटी
भाजपा पार्षद कमलेश कालरा विवाद के बाद जीतू यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। इसके साथ ही महापौर परिषद (एमआईसी) से भी उन्हें जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था।

अब पार्टी में वापसी के बाद उम्मीद थी कि उन्हें फिर से कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन एमआईसी में उनकी पुरानी समिति किसी और को सौंप दी गई। इसके बाद राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई कि जीतू यादव की वापसी तो हो गई, लेकिन पुराना प्रभाव और जिम्मेदारी वापस नहीं आई।

चौहान को मिली विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग की जिम्मेदारी
एमआईसी बैठक में महापौर ने राजस्व समिति का प्रभार के साथ विद्युत और यांत्रिकी विभाग का प्रभार भी निरंजन सिंह चौहान को सौंप दिया। अचानक हुए इस बदलाव को लेकर निगम और भाजपा के भीतर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

कमलेश कालरा विवाद के बाद बदले थे हालात
दरअसल, कमलेश कालरा और जीतू यादव समर्थकों के बीच हुए विवाद के बाद राजनीतिक समीकरण बदल गए थे। विवाद के बाद जीतू यादव के समर्थकों पर गंभीर आरोप लगे थे, जिसके चलते पार्टी ने कार्रवाई करते हुए जीतू यादव को निष्कासित कर दिया था।

उस समय यह मामला भाजपा के अंदरूनी विवाद के रूप में भी देखा गया था। पार्टी की कार्रवाई के बाद जीतू यादव को राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ा और एमआईसी की जिम्मेदारी भी चली गई।

निष्कासन के दौरान भी चर्चा में रहे जीतू यादव
हालांकि निष्कासन अवधि के दौरान भी जीतू यादव और उनका परिवार राजनीतिक रूप से सक्रिय नजर आया। उनकी पत्नी की सोशल मीडिया गतिविधियों और समर्थकों के संपर्क में रहने की चर्चाएं भी सामने आती रहीं।

भाजपा के कई नेता जहां इस विवाद से दूरी बनाए हुए थे, वहीं जीतू यादव ने अपनी राजनीतिक सक्रियता बनाए रखी। यही वजह रही कि उनकी वापसी को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं।

भाजपा में वापसी के बाद नई राजनीतिक चर्चा
जीतू यादव की वापसी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और राजनीतिक जानकारों में अलग-अलग नजरिए हैं। कुछ इसे संगठन का संतुलन साधने वाला फैसला बता रहे हैं, तो कुछ इसे अंदरूनी समीकरणों से जोड़कर देख रहे हैं।

वहीं, विद्युत और यांत्रिकी विभाग के प्रभार की जिम्मेदारी निरंजन सिंह चौहान को दिए जाने से यह साफ संकेत मिल रहा है कि निगम की राजनीति में अब नई व्यवस्था के साथ आगे बढ़ने की कोशिश की जा रही है।

संबंधित समाचार

कबाड़ से बनी इतनी फीट ऊंची ‘सफाई मित्र’ की प्रतिमा
Top News

कबाड़ से बनी इतनी फीट ऊंची ‘सफाई मित्र’ की प्रतिमा:इतने किलो स्क्रैप से दिया 3-R का संदेश

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद
Top News

देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद:गोडसे को लेकर फिसली जुबान

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:गांधी की तस्वीर वाली टी-शर्ट में पहुंचे समर्थक

about 7 hours ago
मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प
Top News

मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प:जब इंदौर के मंच से गूंजी थी बापू की हुंकार

about 7 hours ago
अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ
Top News

अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ:गिरफ्तारी की खबरों पर किया इनकार

about 7 hours ago
मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख
Top News

मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख:मोबाइल भी बंद आ रहा; पुलिस ने भेजा नोटिस

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने लीटर अवैध शराब जब्त; इतने आरोपियों पर केस दर्ज

about 7 hours ago
हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे
Top News

हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे:पुलिस-प्रशासन में पहुंच का भरोसा दिलाकर फर्म के खाते में जमा कराई रकम

about 7 hours ago
घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई
Top News

घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई:तीन संदिग्ध कैमरे में कैद

about 7 hours ago
योजना से वंचित
Top News

योजना से वंचित:नियमों में फंसी लाखों आदिवासी महिलाएं; जनहित याचिका के जरिए उठाया मुद्दा

about 7 hours ago
होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा
Top News

होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा:अस्पताल में इलाज न मिलने की बात पर लोगों ने किया हंगामा

about 7 hours ago
साइबर ठगी के दो मामले
Top News

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

about 7 hours ago
नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस
Top News

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

about 8 hours ago
शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम
Top News

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

about 8 hours ago
पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

about 8 hours ago
‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी
Top News

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

about 8 hours ago
अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला
Top News

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

about 8 hours ago
देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

about 8 hours ago
थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर
Top News

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

about 8 hours ago
आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?
Top News

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!