जीतू यादव पहुंचे भाजपा कार्यालय: बोले-अब और ज्यादा उत्साह से काम करूंगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

एमआईसी सदस्य बनाने पर महापौर लेंगे निर्णय
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
करीब 19 माह बाद भाजपा में वापस शामिल किए गए पार्षद जीतू यादव कल पार्टी कार्यालय पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का काम करता रहा हूं, अब और ज्यादा उत्साह से काम करूंगा। इस मौके पर उन्हें एमआईसी सदस्य बनाने के सवाल पर भाजपा नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि पार्टी ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव से कह दिया है, अब फैसला उन्हें करना है।
उल्लेखनीय है कि यादव 4 जनवरी 2025 को भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर पर हुए हमले के मामले में पार्टी से 6 साल से निष्कासित कर दिए गए थे, लेकिन मंगलवार को उन्हें वापस पार्टी में शामिल कर लिया गया, क्योंकि पुलिस की ओर से उन्हें पूरे विवाद में क्लीनचिट मिल गई थी।
निष्कासन के दौरान भी वे पार्टी के साथ बने रहे। विधायक रमेश मेंदोला और गोलू शुक्ला लगातार उनके लिए पार्टी नेताओं से बात करते रहे और आखिरकार उनके प्रयास रंग लाए और प्रदेश भाजपाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उनके नाम पर सहमति दे दी।
इसके बाद पत्र भी जारी कर दिया गया। कल शाम करीब 5 बजे यादव भाजपा कार्यालय पर गए, जहां भाजपा नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक रमेश मेंदोला और गोलू शुक्ला समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर यादव का स्वागत किया।
इस दौरान भावविभोर यादव ने कहा कि अरसे बाद भाजपा कार्यालय आकर उन्हें बहुत अपनापन लग रहा है। ऐसा लग रहा है कि परिवार के बीच आ गया हूं। मैं भाजपा में था, हूं, रहंूंगा। मैंने कभी खुद को भाजपा से अलग नहीं समझा।
उन्होंने विधायक मेंदोला और शुक्ला का आभार मानते हुए कहा कि वे अब और दोगुने उत्साह से पार्टी का काम करेंगे। अगले चुनाव में पार्टी को विजयी बनाने के लिए वे साथियों के साथ जुट जाएंगे।
एमआईसी के लिए पार्टी की ओके, अब गेंद महापौर के पाले में
भाजपा नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि पार्ट ने यादव को एमआईसी में शामिल करने के लिए स्वीकृति दे दी है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव से कह दिया कि उन्हें एमआईसी में शामिल किया जा सकता है। अब फैसला महापौर को करना है। यादव का विद्युत यांत्रिकी विभाग अस्थायी तौर पर राजस्व समिति प्रभारी निरंजनसिंह चौहान गुड्डू को दिया गया है। बहरहाल, इस पर इसी हफ्ते फैसला हो सकता है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!