एयर फाइबर डिवाइस की कमी से जियो ग्राहक परेशान: इंदौर में कनेक्शन के लिए इंतजार लंबा; परेशान ग्राहकों की नहीं सुन रहा जियो एयर फाइबर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लुभावने ऑफर और जल्द कनेक्शन लगाने की होड़ में देश की कई कंपनियां अपने संसाधनों की कमी को भूल रहे हैं। ऐसा मामला देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी जियो की एयर फाइबर इंटरनेट सेवा को लेकर इंदौर में ग्राहकों की नाराजगी सामने आ रही है।
एयर फाइबर कनेक्शन बुक करने के बाद भी कई उपभोक्ताओं को समय पर इंस्टॉलेशन नहीं मिल पा रहा है। ग्राहकों का आरोप है कि कंपनी ऑफर के नाम पर बुकिंग तो कर रही है, लेकिन डिवाइस उपलब्ध नहीं होने के कारण कनेक्शन लगाने में देरी हो रही है।
एक उपभोक्ता के अनुसार उन्होंने 2 फरवरी 2025 को जियो फाइबर कनेक्शन बुक किया था। बुकिंग के बाद जियो कर्मचारी मयूर कुशवाहा (मो. 97709 07296) द्वारा 9 फरवरी 2025 को मैसेज भेजकर प्रक्रिया की जानकारी दी गई। ग्राहक का कहना है कि 23 फरवरी तक कई बार जियो कस्टमर केयर में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद उनके यहां फाइबर कनेक्शन लगा पाए।
जियो के हेल्प सेंटर भी इस एयर फाइबर की कमी के कारण खुद ही हेल्पलेस नजर आ रहे हैं। जियो के इंदौर कॉल सेंटर, अधिकारी, बुकिंग करने वाले कर्मचारी और इंजीनियर सभी एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप में लगे हुए।
परेशान ग्राहकों की सुनने वाले पूरे जियो फाइबर में कोई नहीं है।
ग्राहक ने बताया कि इंदौर ऑफिस और जियो कॉल सेंटर से संपर्क करने पर उन्हें लगातार नई तारीखें दी जा रही हैं। इंदौर से जुड़े अधिकारी पवन सर (मो. 92015 92898) से संपर्क किया गया तो उन्होंने भी जल्द कनेक्शन देने का आश्वासन दिया, लेकिन एयर फाइबर डिवाइस की कमी का हवाला दिया। ग्राहकों का कहना है कि 2 फरवरी को ऑफर के तहत कई कनेक्शन बुक किए गए थे, लेकिन 23 फरवरी तक एयर फाइबर की डिवाइस उपलब्ध नहीं कराई गई।
इससे ग्राहकों को इंटरनेट सेवा के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। स्थानीय उपभोक्ता ने मांग की है कि जियो के संबंधित विभाग द्वारा आधिकारिक रूप से स्थिति स्पष्ट की जाए। साथ ही जिन ग्राहकों ने पहले बुकिंग की है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। ग्राहकों का कहना है कि ऑफर जारी करने से पहले कंपनी को पर्याप्त डिवाइस स्टॉक सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।
संबंधित समाचार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!