जम्मू-कश्मीर टीम ने रचा इतिहास: पहली बार जीता यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट; इस टीम को फाइनल में दी शिकस्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, हुबली।
जम्मू और कश्मीर की टीम ने घरेलू क्रिकेट में इतिहास रचते हुए पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया। शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में कर्नाटक के खिलाफ मैच ड्रॉ रहा, लेकिन पहली पारी में 291 रन की विशाल बढ़त के आधार पर जम्मू-कश्मीर को विजेता घोषित किया गया। इसके साथ ही टीम ने 67 साल का लंबा इंतजार खत्म कर दिया।
पहली पारी में 291 रन की बढ़त
जम्मू-कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 584 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में कर्नाटक की टीम 293 रन पर सिमट गई। इस तरह जम्मू-कश्मीर को 291 रन की अहम बढ़त मिली। हालांकि टीम के पास फॉलोऑन देने का मौका था, लेकिन कप्तान ने दूसरी पारी खेलने का फैसला किया।
अंतिम दिन ड्रॉ पर सहमति
पांचवें और अंतिम दिन जम्मू-कश्मीर ने अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 186 रन से आगे बढ़ाई और 342/4 तक पहुंच गई। इसके बाद दोनों टीमों के कप्तानों ने मैच ड्रॉ कराने पर सहमति जता दी।
कामरान इकबाल और साहिल लोत्रा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक को कोई सफलता नहीं लेने दी। इकबाल 160 रन और लोत्रा 101 रन बनाकर नाबाद लौटे। इकबाल ने दिन की शुरुआत 94 रन से की थी, जबकि लोत्रा 16 रन पर खेल रहे थे। दूसरी पारी में 342 रन तक पहुंचने के साथ ही जम्मू-कश्मीर की कुल बढ़त 633 रन हो गई थी, जिससे कर्नाटक की वापसी की कोई संभावना नहीं बची।
ऐतिहासिक उपलब्धि
यह जम्मू-कश्मीर का पहला रणजी ट्रॉफी खिताब है। टीम ने घरेलू क्रिकेट के इस सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 67 वर्षों के इंतजार को खत्म करते हुए अपने नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया।
संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!