ओरिजनल माल है, पीकर देखो: एसपी ऑफिस के पास क्या बिक रहा है यह; इतने रुपयों में एक शीशी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रीवा।
शहर में नशीली कफ सिरप के अवैध कारोबार ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि यह धंधा पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय से महज करीब 200 मीटर दूर मुख्य सड़क पर ही चल रहा है। पुराना बस स्टैंड स्थित इको पार्क के पास फल के ठेले की आड़ में कोरेक्स कफ सिरप की अवैध बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है।
वीडियो भी हुआ वायरल
गुरुवार को इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि वीडियो एक-दो दिन पुराना है। इसमें एक युवक सड़क किनारे खड़े होकर खुलेआम नशीली सिरप बेचता दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह ग्राहक से कहता सुनाई देता है-“ओरिजनल माल है, पीकर देखो।” जानकारी के मुताबिक यहां कोरेक्स की एक बोतल करीब 450 रुपए में बेची जा रही है।
चोरी-छिपे नशीली सिरप की सप्लाई
स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन के समय ठेले पर सामान्य रूप से फल बेचे जाते हैं, लेकिन उसी की आड़ में चोरी-छिपे नशीली सिरप की सप्लाई की जाती है। ग्राहक इशारों में सौदा तय करते हैं और बिना किसी डर के उन्हें नशे की यह सिरप उपलब्ध करा दी जाती है।
‘ऑपरेशन प्रहार’ पर उठ रहे सवाल
शहर में नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” पर भी अब सवाल उठने लगे हैं। सिविल लाइन, कोतवाली थाना क्षेत्र, गुढ़ चौराहा, धोबिया टंकी, बिछिया और चोरहटा समेत कई शहरी व ग्रामीण इलाकों में नशीली सिरप की खुलेआम बिक्री की शिकायतें मिल रही हैं। कभी नशे का गढ़ माने जाने वाले कबाड़ी मोहल्ले में भी मुख्य सड़क पर यह कारोबार जारी होने की बात सामने आ रही है, जबकि यातायात थाना यहां से महज करीब 100 मीटर दूर है।
जनप्रतिनिधि भी जता चुके चिंता
रीवा में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर सांसद जनार्दन मिश्रा और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी चिंता जता चुके हैं। दोनों नेताओं ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि बड़ी संख्या में युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। वहीं कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा तो रीवा को “कोरेक्स सिटी” तक कह चुके हैं।
शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं
स्थानीय निवासी बीके माला का कहना है कि इलाके में लंबे समय से नशीली कफ सिरप की खुलेआम बिक्री हो रही है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि पुलिस को तत्काल कार्रवाई कर इस अवैध कारोबार पर रोक लगानी चाहिए, क्योंकि इसकी वजह से इलाके के युवा तेजी से नशे की चपेट में आ रहे हैं।
बिना पर्चे बिक्री करना अपराध
जानकारों के मुताबिक कोडीन युक्त कफ सिरप की बिना डॉक्टर के पर्चे के बिक्री करना कानूनन अपराध है। इसके बावजूद यदि शहर के मुख्य इलाकों में इसकी खुलेआम बिक्री हो रही है तो यह कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और इस अवैध कारोबार पर कब तक लगाम लग पाती है।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!