क्या 15 वर्ष में पहली मर्तबा होली पर कोई फिल्म नहीं: क्या कारण है इसका; इससे पहले कब हुआ था ऐसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
आमतौर पर होली और दिवाली जैसे बड़े त्योहार फिल्म इंडस्ट्री के लिए कमाई का सुनहरा मौका माने जाते हैं। इन मौकों पर दर्शक बड़ी संख्या में सिनेमाघरों का रुख करते हैं, इसलिए मेकर्स अपनी बड़ी फिल्मों को इन्हीं तारीखों पर रिलीज करना पसंद करते हैं, लेकिन इस बार होली पर कोई भी बड़ी फिल्म थिएटर में नहीं आ रही है। करीब 15 साल बाद ऐसा मौका आया है जब होली जैसे बड़े त्योहार पर कोई मेगा रिलीज नहीं होगी। इससे पहले 2015 में भी होली पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी।
क्या है इसकी बड़ी वजह?
इस साल होली के आसपास टी-20 वर्ल्ड कप का रोमांच चरम पर है। भारत में क्रिकेट, खासकर टी-20 फॉर्मेट को लेकर जबरदस्त दीवानगी रहती है। बड़े मैचों के दिन दर्शक टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े रहते हैं, जिससे सिनेमाघरों की दर्शक संख्या प्रभावित हो सकती है। ऐसे में निर्माता अपनी फिल्मों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए रिलीज डेट टाल देते हैं।
रमजान का पवित्र महीना भी
इसके अलावा, इस बार होली के दौरान रमजान का पवित्र महीना भी चल रहा है। रमजान में बड़ी संख्या में लोग धार्मिक गतिविधियों में व्यस्त रहते हैं और मनोरंजन कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखते हैं। इन दोनों कारणों ने मिलकर मेकर्स को सतर्क रुख अपनाने पर मजबूर किया है।
किस फिल्म ने बदली अपनी रिलीज डेट?
मर्दानी 3 पहले फरवरी के अंत में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, मेकर्स ने क्रिकेट के प्रभाव को देखते हुए इसे तय समय से पहले ही रिलीज कर दिया। फिल्म को 27 फरवरी की जगह 30 जनवरी को ही सिनेमाघरों में उतार दिया गया, ताकि वर्ल्ड कप के दौरान दर्शकों की कमी का असर न पड़े। फिल्म के निर्देशक अभिराज ने भी माना था कि देश में क्रिकेट के क्रेज को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया।
किन फिल्मों की रिलीज टली?
पति पत्नी और वो दो को भी होली के आसपास रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। इसी तरह गबरू की रिलीज डेट में भी बदलाव किया गया है। पहले ये फिल्में मार्च में आने वाली थीं, लेकिन अब इन्हें मई में रिलीज किया जाएगा।
स्पष्ट है कि क्रिकेट और त्योहारों के विशेष संयोग के चलते इस बार फिल्म इंडस्ट्री ने जोखिम लेने के बजाय रणनीतिक कदम उठाया है। यही कारण है कि 15 साल बाद होली पर बड़े पर्दे पर सन्नाटा देखने को मिलेगा।
संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!