खबर
Top News

तनाव के बीच महंगाई का झटका: घरेलू गैस सिलेंडर हुआ इतना महंगा; कमर्शियल के भी बढ़े दाम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 मार्च 2026, 12:51 pm
शेयर करें:
तनाव के बीच महंगाई का झटका

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का घरेलू सिलेंडर 913 रुपए में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 853 रुपए थी।

कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम भी बढ़े
वहीं 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपए का इजाफा किया गया है, जिसके बाद इसकी कीमत 1883 रुपए हो गई है। नई दरें 7 मार्च से लागू हो गई हैं।

मध्य प्रदेश में भी बढ़े दाम
मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में भी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। अब भोपाल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 918 रुपए, इंदौर में 941 रुपए, ग्वालियर में 996 रुपए, जबलपुर में 919 रुपए और उज्जैन में 972 रुपए में मिलेगा। वहीं प्रदेश में सबसे महंगा सिलेंडर नर्मदापुरम में 1035 रुपए का हो गया है।

एक साल बाद बढ़ाए गए दाम
करीब एक साल बाद घरेलू गैस के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 8 अप्रैल 2025 को सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं हाल ही में 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी 31 रुपए तक बढ़ाए गए थे।

गैस सप्लाई प्रभावित होने की आशंका
सरकार ने गैस की कीमतों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय पर की है जब मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण गैस सप्लाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है।

एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का आदेश
संभावित गैस किल्लत से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने 5 मार्च को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए देश की सभी ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया था।

गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सके
सरकार के निर्देश के मुताबिक, अब रिफाइनरियां प्रोपेन और ब्यूटेन का इस्तेमाल प्राथमिकता के साथ रसोई गैस बनाने में करेंगी। साथ ही सभी कंपनियों को इन गैसों की सप्लाई सरकारी तेल कंपनियों को देनी होगी, ताकि घरेलू उपभोक्ताओं को बिना किसी रुकावट के गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सके।

सरकारी तेल कंपनियों में इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम शामिल हैं। सरकार का कहना है कि इस कदम का मकसद देश में एलपीजी की निर्बाध सप्लाई बनाए रखना है, ताकि उपभोक्ताओं को गैस की कमी का सामना न करना पड़े।

संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 11 hours ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

about 11 hours ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

about 12 hours ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 12 hours ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 12 hours ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 12 hours ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 13 hours ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 13 hours ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 13 hours ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 13 hours ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 13 hours ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 13 hours ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 13 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 13 hours ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 13 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 13 hours ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 13 hours ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 13 hours ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 14 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!