इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड परियोजना मंजूर: तीन हजार करोड़ रुपए से सुधरेगी रफ्तार; किसानों को मिलेगा 816 करोड़ का मुआवजा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर/ भोपाल।
इंदौर और उज्जैन के बीच सुगम यातायात के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 3 हजार करोड़ रुपए की लागत वाली इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड परियोजना को स्वीकृति दे दी है। इस मार्ग के निर्माण से इंदौर-उज्जैन के बीच का सफर सवा घंटे की जगह मात्र आधे घंटे का रह जाएगा।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह परियोजना सरकार और किसानों के बीच विश्वास की मिसाल बनेगी, जिसमें किसानों के सुझावों के अनुसार मार्ग निर्माण और 816 करोड़ रुपए से अधिक की मुआवजा राशि वितरण की व्यवस्था की गई है। शनिवार को सांवेर क्षेत्र के निवासियों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर डॉ. मोहन यादव का आभार जताया और उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा इस मार्ग से इंदौर के 20 और उज्जैन के 6 गांव लाभान्वित होंगे। तेज कनेक्टिविटी से स्थानीय स्तर पर उद्योग, लॉजिस्टिक पार्क और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही किसानों की मंडियों तक पहुंच आसान होगी। यह मार्ग सिंहस्थ के लिए भी सुविधाजनक और उपयोगी साबित होगा।
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार के लिए किसान हित सर्वोपरि है और उचित मुआवजे की व्यवस्था इस बात का परिचायक है कि सरकार जो कहती है, वह करके दिखाती है।
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मुख्यमंत्री के इस कदम को किसानों के प्रति उनकी संवेदनशीलता का परिणाम बताया। सिलावट ने कहा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों की पीड़ा को समझते हुए परियोजना में 816 करोड़ रुपए से अधिक की मुआवजा राशि सुनिश्चित की है।
मुख्यमंत्री ने आभार व्यक्त करने आए नागरिकों को होली और रंगपंचमी की बधाई दी। यह ग्रीनफील्ड मार्ग देश के प्रमुख औद्योगिक और व्यापारिक केंद्रों के बीच आवागमन को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
संबंधित समाचार

नाबालिगों से यौन शोषण का मामला:आरोपी प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद की सजा; सहयोगी को 20 साल की कैद

अब कचरे के बदले मिलेगा नाश्ता और जरूरत का सामान:इस शहर में शुरू होंगे कचरा कैफे; इनको भी मिलेगा मौका

राजधानी में 700 किलो एनालॉग पनीर जब्त:मुरैना से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप; रेलवे स्टेशन के बाहर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

अर्बन इनोवेशन गैलरी में डिजिटल माध्यमों से दिखाई गईं उपलब्धियां और नवाचार:मुख्यमंत्री ने किया विभागीय ई-बुक का अवलोकन; 6D VR तकनीक से महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती के वर्चुअल दर्शन किए

भारतीय एथलीट नीरज यादव का निधन:सुसाइड की आशंका; एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का सोलर राउंड टेबल से प्रारंभ:नगरीय विकास में सौर ऊर्जा और वित्तीय नवाचार पर मंथन; 20 से अधिक निवेशकों ने लिया भाग

वीडियो देखिये, नशे में कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:कान पकड़कर मंगवाई माफी, नुकसान की भरपाई भी कराई

देवास जहरीली शराबकांड में बड़ा खुलासा:इंदौर से जुड़े तार; ऐसे की जाती थी तैयार, लाइसेंसी पेटियों में भरकर बेचा

यात्री सुविधाओं के अंक बढ़े, लेकिन रैंकिंग में एक पायदान फिसला एयरपोर्ट:अपेक्षित बढ़त नहीं मिल सकी, पहले नंबर पर यह शहर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:स्कूटी से सप्लाई हो रही थी विदेशी शराब; इतने का माल जब्त, घर से भी मिली बोतलें

वीडियो देखिये, किसानों की फसल बचाने के लिए अफ्रीकी टीम की मदद:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- वन्यजीवों की सुरक्षा और फसलों की रक्षा दोनों सरकार की प्राथमिकता

जेल के अंदर नशा पहुंचाने के खेल का खुलासा:प्रहरी ने अंडरगारमेंट-जूतों में छिपाई चरस; बीड़ी, तंबाकू, चेकिंग में पकड़ाया, ड्यूटी से हटाया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अर्बन इनोवेशन गैलरी का किया अवलोकन:VR तकनीक का डेमो देखा; अर्बन कॉन्क्लेव में शहरी विकास और निवेश पर होगा मंथन

बेटी की शादी से 2 महीने पहले पिता की ऐसे हुई मौत:नाइट शिफ्ट की ड्यूटी के लिए महू से इंदौर आए थे

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई:बिलिंग और माल की डिलीवरी के रिकॉर्ड की जांच; इन शहरों में भी टीमें सक्रिय

मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन:नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी; कर रहे हैं ये मांग

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर:शहर में एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम; इस दिन रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला

इंदौर जिले में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किए आदेश; जिले में औसत से काफी कम वर्षा

एडमिशन के नाम पर 90 से ज्यादा विद्यार्थियों से ठगी:पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन; पैसे और शैक्षणिक दस्तावेज लौटाने की मांग

YouTube को टक्कर देने की तैयारी:Instagram पर भी अपलोड होंगे इतने मिनट तक के वीडियो; टेस्टिंग शुरू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!