खबर
Top News

दुबई के हालात पर इंदौर के सागर शेंडे व डॉ. समीर बोले- पैनिक जैसी कोई स्थिति नहीं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 मार्च 2026, 1:29 pm
शेयर करें:
दुबई के हालात पर इंदौर के सागर शेंडे व डॉ. समीर बोले- पैनिक जैसी कोई स्थिति नहीं

खुलासा फर्स्ट, इंदौर/ दुबई।
इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव की आंच अब मिडिल ईस्ट के कई देशों तक पहुंच गई है। ईरान द्वारा कथित रूप से अमेरिका का समर्थन करने वाले देशों पर हमले किए जाने के बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।

सुरक्षा कारणों से दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया, जिससे कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हो गईं और भारत के कारोबारी व पर्यटक वहीं फंस गए हैं। हालांकि दुबई में फंसे इंदौर के लोगों का कहना है कि जमीनी स्तर पर हालात पूरी तरह सामान्य हैं और किसी प्रकार से पैनिक होने की स्थिति नहीं है।

इंदौर के कारोबारी सागर शेंडे, जो टूरिस्ट वीजा पर 18 फरवरी को दुबई पहुंचे थे, ने ‘खुलासा फर्स्ट’ से वहां के हालात साझा किए। उन्होंने बताया ईरान से जुड़े हमलों की खबरों के बावजूद शहर में सामान्य गतिविधियां जारी हैं। दुबई की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। मीडिया में जैसा माहौल दिखाया जा रहा है, वैसा यहां नजर नहीं आ रहा।

मैं शनिवार रात करीब 1.30 बजे तक बाहर था, सब कुछ सामान्य था। रात करीब 12.30 बजे मोबाइल पर सुरक्षा नोटिफिकेशन जरूर आए थे कि लोग सुरक्षित स्थानों पर जाएं, लेकिन उसके बाद भी बाजार खुले थे और कोई घबराहट नहीं दिखी।

उन्होंने कहा ‘फंसे’ होने का मतलब केवल उड़ानें रद्द होना है, न कि खतरनाक स्थिति। एयरबेस बंद होने से फ्लाइट्स कैंसिल हुईं, लेकिन यहां सरकार और एयरलाइंस यात्रियों को बेहतर सुविधाएं दे रही हैं। सागर शेंडे वर्तमान में इंटरनेशनल सिटी के वरसान क्षेत्र में ठहरे हुए हैं।

उन्होंने बताया मेरे इलाके में न सायरन सुनाई दिए और न ही कोई मिसाइल अटैक देखा। मैं फन सिटी मॉल में था, जहां लेजर शो चल रहा था। हालांकि सुरक्षा के कारण ड्रोन शो रद्द किया गया था। गोल्ड सौक इलाके में भी सब सामान्य था। उन्होंने भारत में रह रहे लोगों से अपील करते हुए कहा दुबई में रह रहे अपने परिजन को लेकर अनावश्यक चिंता न करें, क्योंकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

किसी मॉल पर मिसाइल गिरने की पुष्टि नहीं है। संभव है कि इंटरसेप्ट की गई मिसाइलों के अवशेष कहीं गिरे हों, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं है। यूएई सरकार ने भ्रामक खबरें फैलाने पर रोक लगाई है। सागर की वापसी 9 मार्च को निर्धारित है और उन्हें उम्मीद है कि तब तक उड़ान सेवाएं सामान्य हो जाएंगी।

मॉल, मेट्रो और ट्रैफिक सब सामान्य -डॉ. समीर शर्मा... दुबई में मौजूद इंदौर के डॉ. समीर शर्मा ने भी खुलासा फर्स्ट को बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई वीडियो वास्तविक स्थिति नहीं दर्शाते। उन्होंने कहा दुबई में पैनिक क्रिएट किया जा रहा है, लेकिन वास्तविकता यह है कि यहां का डिफेंस सिस्टम बेहद एडवांस है।

जितने भी ड्रोन या मिसाइल हमले हुए, उन्हें आसमान में ही नष्ट कर दिया गया। किसी सिविल इलाके में बम नहीं गिरा और कोई जनहानि नहीं हुई। डॉ. शर्मा के अनुसार मेट्रो ट्रेन चल रही है, शॉपिंग मॉल और रेस्टोरेंट खुले हैं।

पूरा शहर सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो साझा करने पर सख्ती है। उन्होंने बताया जिस वीडियो को मिसाइल हमले से जोड़कर वायरल किया गया, वह दरअसल टायर गोदाम में लगी आग का था।

संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 8 hours ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

about 8 hours ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

about 8 hours ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 9 hours ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 9 hours ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 9 hours ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 9 hours ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 9 hours ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 9 hours ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 9 hours ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 10 hours ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 10 hours ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 10 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 10 hours ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 10 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 10 hours ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 10 hours ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 10 hours ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 10 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!