हेलमेट से सुरक्षित इंदौर का संकल्प: पलासिया चौराहे पर 19वां जागरूकता अभियान; 3200 हेलमेट वितरित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सड़क हादसों में कमी लाने और दोपहिया वाहन चालकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें’ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। मंगलवार को पलासिया चौराहे पर इस अभियान का 19वां वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया। अब तक 3200 जरूरतमंद वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए जा चुके हैं।
कार्यक्रम के दौरान जिन दोपहिया चालकों के दस्तावेज पूर्ण पाए गए, उन्हें हेलमेट प्रदान किए गए। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पहले चालानी कार्रवाई की गई। इसके बाद उन्हें सड़क सुरक्षा का महत्व समझाते हुए हेलमेट भी दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दंड का उद्देश्य सुधार है, ताकि चालक भविष्य में नियमों का पालन करें। अभियान में ऐसे कई वाहन चालक भी मिले जो स्वेच्छा से हेलमेट पहनकर चल रहे थे।
पुलिस कमिश्नर ने उनकी सराहना करते हुए उन्हें प्रतीकात्मक उपहार देकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की भागीदारी से ही सुरक्षित यातायात व्यवस्था संभव है। इस दौरान पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, एडिशनल कमिश्नर आरके सिंह और डीसीपी यातायात राजेश कुमार त्रिपाठी भी मौजूद थे।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!