युद्ध में फंसे इंदौरी नेता और उद्योगपति: दुबई के सभी एयरपोर्ट कर दिए गए बंद
KHULASA FIRST
संवाददाता

पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल समेत कई दुबई में फंसे
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के जवाब में ईरान ने 8 मुस्लिम देशों पर हमला किया, जिनमें दुबई भी शामिल है। यहां गए इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल समेत अन्य उद्योगपति भी फंस गए हैं, क्योंकि एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं, हालांकि उन्होंने कहा है कि वे सुरक्षित हैं।
खबर है कि ईरान ने दुबई की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा को निशाना बनाकर मिसाइलें दागीं। इससे पूरी दुबई में खलबली मच गई है और बड़ी संख्या में भारत मूल के लोग जो घूमने गए थे और वहां रह रहे थे, एयरपोर्ट्स की ओर भागे, लेकिन पता चला कि प्रिंस ने एयरपोर्ट बंद कर दिया है, क्योंकि वो ईरान के निशाने पर हैं।
इससे इंदौर से गए लोग वहीं फंस गए। इनमें पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, सी-21 मॉल के संचालक पिंटू छाबड़ा, शाहरा ग्रुप के मनीष शाहरा, अग्रवाल ग्रुप के संजय अग्रवाल, गोलू पाटनी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नजदीकी रहे प्रवीण कक्कड़ भी शामिल हैं।
टिकट का पूरा रिफंड या रीबुकिंग का विकल्प... एयर इंडिया एक्सप्रेस के मुताबिक सुरक्षा कारणों से शारजाह-इंदौर रूट की उड़ान को रद्द करने का निर्णय लिया गया। यात्रियों को टिकट का पूरा रिफंड या बाद की तारीख में रीबुकिंग का विकल्प दिया जाएगा।
संजय शुक्ला बोले- दुबई में सुरक्षित हैं
बताया जा रहा है कि उनकी दोपहर 12.20 बजे की फ्लाइट थी, लेकिन उसे ऐहतियातन निरस्त कर दिया गया। वो कब इंदौर आएगी, कुछ साफ नहीं है। हालांकि संजय शुक्ला ने कहा है कि वे दुबई में सुरक्षित हैं। उनके साथ प्रदेश के 100 से ज्यादा यात्री दुबई, शारजाह व अबूधाबी एयरपोर्ट पर फंसे हैं।
कब निकलेंगे, कुछ तय नहीं है। शुक्ला ने ये भी कहा है कि हम जहां हैं, वहां हालात सामान्य हैं। सुरक्षा भी पर्याप्त है। इंदौर और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी फंसे हैं जो परिवार समेत वहां गए थे।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!