खबर
Top News

इंदौर बना देश का ‘पॉलिटिकल हॉटस्पॉट’: सत्ता, संगठन और विपक्ष का आगमन, मालवा में सियासी तपिश तेज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 सितंबर 2026, 12:57 pm
शेयर करें:
इंदौर बना देश का ‘पॉलिटिकल हॉटस्पॉट’

भागवत और नबीन के चक्रव्यूह को ‘छात्रों की गूंज’ से भेदने आएंगे राहुल

अपनी ताजपोशी के बाद पहली बार मध्य प्रदेश आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश के पहले प्रवास के लिए किया मालवा अंचल का चयन, इंदौर-उज्जैन, मंदसौर-नीमच जाएंगे

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी दो दिन के लिए इंदौर-उज्जैन प्रवास पर, युवाओं की धर्म संसद में होंगे शामिल

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
किताबों के पन्नों से लेकर सियासी गलियारों तक अगले कुछ दिन में मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर देश की राजनीति का मुख्य केंद्र बनने जा रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बैक-टू-बैक इंदौर और मालवा अंचल के दौरों ने प्रदेश की सियासत में हलचल तेज कर दी है।

देश की सियासत के तीन सबसे बड़े ध्रुव इस हफ्ते इंदौर और मालवा के इर्द-गिर्द सिमट गए हैं। एक तरफ जहां संघ प्रमुख मोहन भागवत वैचारिक जमीन मजबूत कर रहे हैं, वहीं भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन इंदौर-उज्जैन के जरिये अपनी संगठनात्मक शक्ति का अहसास कराएंगे।

सत्ता और संगठन के इस भगवा घेरे के ठीक दो दिन बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इंदौर की धरती से युवाओं और छात्रों के हक की हुंकार भरकर 2028 के विधानसभा चुनावों की बिसात बिछाने आ रहे हैं। इंदौर-उज्जैन को हमेशा मध्य प्रदेश की सत्ता का द्वार माना जाता है, इसलिए तीनों दिग्गजों का यहां आना 2026 और आगे की राजनीति के लिए बेहद खास है।

रा ष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 17 सितंबर को मालवा प्रांत के संक्षिप्त प्रवास के तहत उज्जैन आ रहे हैं। संघ प्रमुख मोहन भागवत मालवा प्रवास के दौरान विभिन्न संगठनात्मक बैठकों, स्वयंसेवकों के मार्गदर्शन और युवाओं के साथ सीधे संवाद के लिए आ रहे हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य युवाओं, जेन-जी, छात्रों और कामकाजी पेशेवर युवाओ से जुड़ना और उन्हें वैचारिक रूप से संबोधित करना है।

17 सितंबर दोपहर मोहन भागवत दोपहर में इंदौर से उज्जैन पहुंचेंगे। शाम को वे महाकाल परिसर, अरविंद नगर में उज्जैन महानगर के स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। 18 को सुबह 11 बजे वे सेवाज्ञ संस्थानम् द्वारा आयोजित ‘युवा धर्म संसद’ में देशभर से आए युवाओं, छात्रों और कामकाजी प्रोफेशनल्स को संबोधित करेंगे। इसके बाद 18 सितंबर को वे इंदौर में रात्रि विश्राम कर अगले दिन प्रस्थान करेंगे।

वर्ष 2026 में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का मालवा प्रांत (इंदौर-उज्जैन संभाग) में यह पहला संक्षिप्त प्रवास है। इससे पहले जनवरी 2026 में उनका मध्य प्रदेश का दौरा हुआ था, लेकिन वह मध्यभारत प्रांत (भोपाल विभाग) के अंतर्गत था। हालांकि इस साल मालवा प्रांत में उनका एक और बड़ा दौरा पहले से तय है।

अक्टूबर, नवंबर के दौरान इंदौर में आरएसएस की सबसे महत्वपूर्ण ‘अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल’ की बैठक आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में डॉ. मोहन भागवत सहित देशभर के करीब 450 शीर्ष संघ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी 17 सितंबर को पहली बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। उनका ये प्रवास इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर जिले से जुड़ा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद यह उनका पहला प्रदेश प्रवास है, जिसकी तैयारियां पार्टी संगठन द्वारा बड़े स्तर पर की जा रही हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का ये प्रवास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हो रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हो रहा है।

नितिन नबीन दिल्ली से सीधे इंदौर आएंगे। वह सुपर कॉरिडोर मैदान पर आयोजित होने वाले राज्य-स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मालिकाना हक के पट्टे (रजिस्ट्री अधिकार) वितरित किए जाएंगे।

वह इंदौर में करीब सवा घंटे रुकेंगे और लाभार्थियों को सांकेतिक रूप से सर्टिफिकेट सौंपने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। इंदौर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत और बैठक आयोजित करने का भी प्लान तैयार हो रहा है। उम्मीद है वे भाजपा के स्थानीय दफ्तर दीनदयाल भवन भी आएंगे।

नितिन नबीन का ये दौरा महाकाल लोक में दीपोत्सव के लिए हो रहा है। उज्जैन के ‘महाकाल लोक’ और शिप्रा नदी के घाटों पर पीएम मोदी के जन्मदिन व उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 25 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने का महा-अभियान (दीपोत्सव) आयोजित किया जा रहा है।

नितिन नबीन इस दीपोत्सव में शामिल होकर दीप प्रज्ज्वलन करेंगे। वह उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना भी करेंगे। इस दौरान उज्जैन में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहेंगे, जिससे उनके बीच मुलाकात की भी संभावना जताई जा रही है।

इंदौर और उज्जैन के अलावा वे नीमच-मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में चीतों को छोड़े जाने से जुड़े कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से ठीक दो दिन पहले भाजपा अध्यक्ष का यह दौरा मालवा क्षेत्र की राजनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

राहुल गांधी 19 की शाम आएंगे इंदौर, संगीत कंसर्ट भी होगा...लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर के दौरे पर आएंगे। उनका मुख्य कार्यक्रम छात्रों और युवाओं से सीधा संवाद करने का है, जिसे ‘छात्रों की गूंज’ नाम दिया गया है।

देश के विभिन्न शहरों में सफल आयोजनों के बाद इस राष्ट्रव्यापी अभियान का यह पांचवां संस्करण है। राहुल दोपहर बाद या शाम होने से पहले इंदौर आ जाएंगे। वह इस छात्र संवाद और जुड़े हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

यह कार्यक्रम ‘भारत जोड़ो मैदान’ (रीजनल पार्क के सामने, राजीव गांधी सर्किल के पास, इंदौर) में आयोजित किया जाएगा। इस संवाद में नीट पेपर लीक, शिक्षा का व्यवसायीकरण, बढ़ती फीस, सरकारी भर्तियों में अनियमितताएं और बेरोजगारी जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा होगी।

युवाओं को आकर्षित करने और उनसे कनेक्ट होने के लिए कांग्रेस ने इस बार राजनीति के साथ-साथ संगीत का तड़का भी जोड़ा है। मुख्य संवाद के साथ मंच पर रैप, डांस और इंदौर के नामचीन कलाकारों के 3 लाइव कंसर्ट भी होंगे।

संबंधित समाचार

भर्ती को लेकर छात्रों का बवाल
Top News

भर्ती को लेकर छात्रों का बवाल:बैरिकेडिंग तोड़ी; सीएम आवास घेरने की कोशिश, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

6 minutes ago
मानसिंह गिरफ्तार
Top News

मानसिंह गिरफ्तार:बिट्‌टू यादव पर मेहरबानी क्यों?

6 minutes ago
इंदौर की ‘गूंज’ में गूंजते सवाल
Top News

इंदौर की ‘गूंज’ में गूंजते सवाल:परीक्षा छात्रों की नहीं राहुल की है

20 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार; 3 युवकों की मौत

26 minutes ago
8वीं के छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट
Top News

8वीं के छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट:प्रिंसिपल ने घसीटा; फिर लात-घूंसों से पीटा

41 minutes ago
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस दिन होगा बड़ा आयोजन
Top News

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस दिन होगा बड़ा आयोजन:इतने हजार की भीड़ जुटाने की तैयारी; व्यवस्था में लगेंगी 1800 बसें

about 1 hour ago
वराह रैली पर रोक के बाद एक्शन
Top News

वराह रैली पर रोक के बाद एक्शन:आयोजकों को घर से हिरासत में लिया; सुरक्षा के लिए 1000 पुलिसकर्मी तैनात

about 2 hours ago
केंद्र सरकार का बैंकों को सख्त आदेश
Top News

केंद्र सरकार का बैंकों को सख्त आदेश:इतने रुपए तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज

about 2 hours ago
बारिश से बिगड़े हालात
Top News

बारिश से बिगड़े हालात:केदारनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन बंद; 500 श्रद्धालु फंसे, 5 राज्यों में वर्षा का अलर्ट

about 2 hours ago
बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या
Top News

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

about 2 hours ago
4 मासूम भाइयों की कुएं में डूबने से मौत
Top News

4 मासूम भाइयों की कुएं में डूबने से मौत:छुट्टी के दिन खेत की ओर घूमने निकले थे; एक को बचाने में सभी ने जान गवाई

about 2 hours ago
गणेश उत्सव जुलूस में चाकूबाजी
Top News

गणेश उत्सव जुलूस में चाकूबाजी:एक की मौत; दूसरा ICU में भर्ती, डीजे के पीछे नाचते समय हुआ विवाद

about 2 hours ago
पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

about 19 hours ago
अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत
Top News

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

about 20 hours ago
गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन
Top News

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

about 20 hours ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

about 20 hours ago
1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती
Top News

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

about 20 hours ago
प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी
Top News

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

about 20 hours ago
मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन
Top News

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

about 20 hours ago
MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान
Top News

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!