3 साल में 3 आईसीसी ट्रॉफियां भारत के नाम: रिकॉर्डों की लगाई झड़ी; अब विराट कोहली से आगे संजू सैमसन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अहमदाबाद।
अहमदाबाद में खेले गए टी-20 विश्व कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड टीम को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 159 रन पर सिमट गई।
इस जीत के साथ भारत ने पिछले तीन सालों में तीसरी आईसीसी ट्रॉफी जीत ली। इससे पहले टीम इंडिया ने 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। 2026 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर भारत ने अपनी लगातार सफलता को बरकरार रखा।
इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने कई बड़े रिकॉर्ड भी बनाए। भारत एक ही टी-20 वर्ल्ड कप एडिशन में 100 से ज्यादा छक्के लगाने वाली पहली टीम बनी। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
3 साल में 3 आईसीसी ट्रॉफियां
भारतीय टीम ने तीन साल के भीतर तीन बड़े आईसीसी खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। टीम ने 2024 में 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप जीता, इसके बाद 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की और अब 2026 में फिर टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर अपनी बादशाहत साबित कर दी।
भारत बना तीन टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश
भारत टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में तीन बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गया है। टीम ने 2007, 2024 और 2026 में यह ट्रॉफी अपने नाम की। साथ ही भारत टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब डिफेंड करने वाली भी पहली टीम बन गया।
एक वर्ल्ड कप में 100 से ज्यादा छक्के
टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में कुल 106 छक्के लगाए और एक टी-20 वर्ल्ड कप एडिशन में 100 से ज्यादा सिक्स लगाने वाली पहली टीम बन गई। इस सूची में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज है।
टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर
भारत टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन गई है। टीम इंडिया अब तक 7 बार 200+ स्कोर बना चुकी है।
फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर
अहमदाबाद में खेले गए 2026 के फाइनल में भारत ने 255 रन बनाए, जो टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है।
पावरप्ले में रिकॉर्ड स्कोर
फाइनल मैच में भारत ने पहले 6 ओवर यानी पावरप्ले में 92 रन बनाए, जो टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे बड़े पावरप्ले स्कोर की बराबरी है।
भारत की सबसे बड़ी जीत
भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया, जो टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत बन गई।
संजू सैमसन की ऐतिहासिक पारी
फाइनल में संजू सैमसन ने 89 रन की शानदार पारी खेली। यह टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी बन गई।
फाइनल में सबसे ज्यादा छक्के
भारत ने फाइनल मैच में 18 छक्के लगाए और कुल 37 बाउंड्री जड़ीं, जो किसी टीम द्वारा टी-20 वर्ल्ड कप की एक पारी में लगाए गए सबसे ज्यादा बाउंड्री में शामिल है।
नॉकआउट में सबसे तेज टीम शतक
भारत ने फाइनल में केवल 7.2 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए। यह टी-20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मुकाबलों में सबसे तेज टीम शतक है।
बुमराह बने सबसे सफल तेज गेंदबाज
जसप्रीत बुमराह टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं। उनके नाम अब 40 विकेट हो गए हैं।
फाइनल में बुमराह का शानदार प्रदर्शन
फाइनल में बुमराह ने 4 विकेट लेकर केवल 15 रन दिए। यह टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल इतिहास का दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।
संजू ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड
संजू सैमसन ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 321 रन बनाए। यह किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा एक टी-20 वर्ल्ड कप एडिशन में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली (319 रन, 2014) के नाम था।
लगातार तीन अर्धशतक
संजू सैमसन इस वर्ल्ड कप में लगातार तीन पारियों में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए।
एक एडिशन में सबसे ज्यादा सिक्स
संजू ने इस वर्ल्ड कप में 24 छक्के लगाए, जो किसी खिलाड़ी द्वारा एक टी-20 वर्ल्ड कप एडिशन में लगाए गए सबसे ज्यादा सिक्स हैं।
फाइनल में बड़ी ओपनिंग साझेदारी
फाइनल में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने 98 रन की ओपनिंग साझेदारी की, जो टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप है।
अभिषेक शर्मा की तेज फिफ्टी
अभिषेक शर्मा ने फाइनल में केवल 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह भारत के लिए टी-20 वर्ल्ड कप की तीसरी सबसे तेज फिफ्टी है।
फाइनल में गौतम गंभीर का शानदार रिकॉर्ड
गौतम गंभीर का बड़े फाइनल मुकाबलों में रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। खिलाड़ी, कप्तान और कोच के रूप में वे अब तक कई बड़े फाइनल जीत चुके हैं। उनकी कोचिंग में भारत ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 टी-20 वर्ल्ड कप जीता, जिससे उनका फाइनल जीतने का सिलसिला कायम रहा।
संबंधित समाचार

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद:भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!