ब्राजील की विश्व कांग्रेस में गूंजी भारत की आवाज: शहर की बेटी ने AI और निजता के अधिकार पर प्रस्तुत किया शोधपत्र
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश के इंदौर की विधि विशेषज्ञ और रेनेसां विश्वविद्यालय की सहायक प्राध्यापक खुशबू इसरानी ने ब्राजील में आयोजित अंतरराष्ट्रीय विश्व कांग्रेस में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड द राइट टू प्राइवेसी' विषय पर अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति को विभिन्न देशों से आए विधि विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं ने सराहा।
27 देशों के विशेषज्ञों की रही भागीदारी
विश्व कांग्रेस का विषय था "विधि के रूपांतरण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका: चुनौतियां एवं शेष कार्यसूची"। सम्मेलन का नेतृत्व पेरू के प्रसिद्ध विधि विशेषज्ञ डॉ. जॉर्ज आइज़ैक टोरेस मैनरिक ने किया।
इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 27 देशों के 120 से अधिक विधि विशेषज्ञ, शिक्षाविद और शोधकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और कानून से जुड़े वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
AI के दौर में निजता की सुरक्षा पर दिया जोर
अपने शोधपत्र में खुशबू इसरानी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते उपयोग के बीच नागरिकों के निजता के अधिकार, व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा, डिजिटल निगरानी तथा तकनीकी विकास और मौलिक अधिकारों के बीच संतुलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि AI तकनीक के तेजी से बढ़ते उपयोग के साथ नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसके लिए मजबूत कानूनी ढांचे और जिम्मेदार तकनीकी नीतियों का विकास समय की आवश्यकता है।
वैश्विक मंच पर भारत का प्रभावी प्रतिनिधित्व
सम्मेलन में AI और कानून से जुड़े कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। खुशबू इसरानी की प्रस्तुति को विशेषज्ञों ने सराहा और इसे समकालीन कानूनी चुनौतियों पर महत्वपूर्ण शोध के रूप में देखा गया। उनकी भागीदारी से न केवल भारत की प्रभावी उपस्थिति दर्ज हुई, बल्कि इंदौर और रेनेसां विश्वविद्यालय को भी अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक मंच पर नई पहचान मिली।
विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल
खुशबू इसरानी की इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय और शहर के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है। उनकी सफलता को लेकर शिक्षकों, विद्यार्थियों और विधि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे युवा शोधकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।
संबंधित समाचार

अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज:सड़क पर उतरे रहवासी; बोले- घनी बस्तियों से नहीं, वैकल्पिक मार्ग से निकले लाइन

बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल:इतने छात्रों के अंक बदले; इन्हीं से मिली गांवों में पोस्टिंग

ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन:4110 में से 4081 का निराकरण; जाम और यातायात में बाधा पर मौके पर पहुंच रही टीमें

लापरवाही से हादसा:भंवरकुआं की इंद्रपुरी कॉलोनी में एल्युमिनियम सेक्शन कमजोर होने से गिरा स्ट्रक्चर

ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार:कमर बैग में छिपाकर रखा 18.8 ग्राम मादक पदार्थ

गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’:भजन गायक पर सरकारी जमीन पर कार पार्किंग का आरोप

पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन:रेल लाइन पर 20-30 KM की स्पीड; सुरंग-अंडरपास से बनेगा वन्यजीव कॉरिडोर

दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार:नशे की लत ने बनाया तस्कर; जल्दी अमीर बनने की चाह में बदनावर से खरीदकर शहर में छोटी पुड़ियों में बेचता था गांजा

मोबाइल से हो रहा सनपाल के सट्टा साम्राज्य का खुलासा:जांच में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा भी सामने आया; पुराने केस में 23.02 लाख नकद मिलने के बाद डिजिटल सबूतों पर फोकस

प्रेमी का सरेंडर:शराब के नशे में प्रेमिका ने खुद लगाई थी फांसी; घबराकर शव छोड़ भागा था

हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट गैंग का तीसरा गुर्गा हुआ गिरफ्तार:15 बदमाशों के बाद भी अब तक नहीं धराया गुंडा

फ्लाइट में महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत:सांस लेने में हुई परेशानी; लैंड होते ही पहुंचाया अस्पताल

देखिए वीडियो:पार्षद के धरने से मचा हड़कंप; नगराध्यक्ष पहुंचे विधायक के पास, पार्टी का संदेश- नहीं हटे तो होगी सख्त कार्रवाई

शहर के फाइव स्टार होटलों की खुली पोल:दिल्ली से कलेक्टर ने ली विशेष मंजूरी; कहीं जिंदा कीड़े, कहीं गंदा किचन-ड्रेनेज मिला

गुर्गा धराया, कब कसेगा मास्टर माइंडों पर शिकंजा:मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का; सरकारी जमीन पर भी काटे प्लॉट, 20 करोड़ का किया खेल

दादा फिरोज गांधी की जयंती पर राहुल गांधी और कांग्रेस खामोश क्यों:जेन-जी पूछ रहा सवाल- आखिर ये कैसे संस्कार

राजनीति, अदालत, नियम और 10 लाख:इंदौर में राहुल गांधी का कार्यक्रम

स्पा सेंटर पर दबिश:3 युवतियों समेत 5 युवक हिरासत में; आपत्तिजनक सामग्री मिली, नेटवर्क की तलाश

5 स्टार होटलों में गंदगी:ग्रैंड शेरेटन में कीड़े लगे सूरजमुखी बीज मिले

भारत, रूस, चीन दुनिया का नया सीन:ब्रिक्स सम्मेलन; मोदी-जिनपिंग ने हाथ मिलाया, मुनीर घबराया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!