खबर
Top News

भारत का ‘पॉवर शो’: पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 सितंबर 2026, 1:05 pm
शेयर करें:
भारत का ‘पॉवर शो’

मोदी-पुतिन-जिनपिंग… भारत मंडपम में दुनिया की तीन महाशक्तियां एक साथ

अमेरिका के मुकाबिल दुनिया के टॉप-11 देशों के राष्ट्राध्यक्षों का भारत में जमावड़ा, 10 अन्य मेहमान देश के मुखिया भी आए

भारत की मेजबानी में हो रहा है 18वां अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स सम्मेलन, रूस व चीन के राष्ट्र प्रमुख की उपस्थिति ने बढ़ाई भारत की धाक

रूस-भारत के बीच फिर नजर आया गहरा याराना, एक कार में सवार हुए प्रधानमंत्री मोदी व रूसी राष्ट्रपति पुतिन

आज प्रधानमंत्री की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से द्विपक्षीय मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजरें, पाकिस्तान में बड़ी हलचल

ईरान के राष्ट्रपति भी भारत की सरजमीं पर, पीएम मोदी से हुई महत्वपूर्ण मुलाकात

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दुनिया हिंदुस्तान की कूटनीतिक ताकत से रूबरू हो रही। वैश्विक स्तर पर बने युद्ध के हालात के बीच नई दिल्ली के ‘भारत मंडपम’ में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। भारत मेजबान और दुनिया के टॉप-21 देश मेहमान हैं। इनमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से लेकर ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान भी शामिल हैं।

सम्मेलन के विधिवत उद्‌घाटन के एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति ने एक कार में सवार होकर समूची दुनिया को एक बार फिर संदेश दे दिया कि ये याराना बहुत गहरा है, जो अखंड व अक्षुण्ण है। चीन के राष्ट्रपति ने भी सम्मेलन में हिस्सा लेकर साफ कर दिया कि उसकी नजर में भारत की अहमियत क्या है।

पड़ोसी पाकिस्तान टुकुर-टुकुर ये सब देख रहा है कि किस तरह वैश्विक मंच पर भारत की साख व धाक नजर आ रही है। भारत के इस पॉवर शो की हलचल तो अमेरिका तक देखी जा रही है। दुनिया के जो देश ब्रिक्स के बैनर तले भारत में जुटे हैं, वे अमेरिकी डॉलर के समक्ष एक बड़ी चुनौती बनकर उभरे हैं। नए दौर का नया भारत, भारत सरकार की इस अंतरराष्ट्रीय कूटनीति को देख गद्‌गद् है।

सम्मेलन में शामिल होने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंच चुके हैं और उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी हो चुकी है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का दौरा भी तय है और वे आज दोपहर तक भारत आ जाएंगे।

भारत इस भव्य सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है, जो इसकी बढ़ती कूटनीतिक क्षमता और वैश्विक नेतृत्व को दर्शाता है। यह सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है, जब दुनिया भू-राजनीतिक तनाव, ऊर्जा संकट और वैश्विक शासन में सुधार जैसे अहम दौर से गुजर रही है।

व्यापार और कूटनीति के मोर्चे पर सम्मेलन अहम है। इस मंच का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच आपसी व्यापार, स्थानीय मुद्राओं में लेनदेन को बढ़ावा देना और ग्लोबल साउथ विकासशील देशों की आवाज को मजबूत करना है।

अब ब्रिक्स समूह का विस्तार हो चुका है और इसमें कुल 11 मुख्य सदस्य देश शामिल हैं। भारत, रूस, चीन, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया इसके स्थायी सदस्य हैं और सब देश इसमें शामिल होने भारत आए हैं। इसके अलावा सम्मेलन में लगभग 30 देशों के दिग्गज और पार्टनर देशों के प्रतिनिधि भी हिस्सा ले रहे हैं।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठकों का दौर नई दिल्ली में कल चला है। उनकी इस यात्रा में रक्षा, ऊर्जा और व्यापारिक समझौतों पर मुख्य चर्चा हुई है।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी ब्रिक्स सम्मेलन के लिए भारत आ रहे हैं। साल 2020 के गलवान घाटी संघर्ष के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली आमने-सामने की बड़ी द्विपक्षीय बातचीत और लगभग 7 साल बाद उनका पहला भारत दौरा है। इन दोनों नेताओं के भारत आगमन पर सबकी नजरें हैं।

‘रूस-भारत’ फिर एक कार में हुए सवार... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कल अहम मुलाकात हुई। यह द्विपक्षीय मुलाकात नई दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से अलग आयोजित की गई थी।

दोनों नेताओं के बीच यह बेहद महत्वपूर्ण बैठक लगभग 50 मिनट तक चली, जिसमें रक्षा, ऊर्जा और द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने जैसे अहम मुद्दों पर रणनीतिक चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को प्रसिद्ध तमिल साहित्यिक ग्रंथ ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद एक विशेष उपहार के रूप में भेंट किया।

दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत किया और गले भी मिले। बैठक के समापन के बाद दोनों नेता कूटनीतिक एकजुटता दिखाते हुए एक ही कार में सवार होकर भारत मंडपम में आयोजित ‘इन्नोप्रोम’ प्रदर्शनी देखने पहुंचे।

प्रधानमंत्री की आज शाम चीन के राष्ट्रपति से होगी अहम मुलाकात... ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से हटकर आज शाम करीब 5.45 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग के बीच एक उच्च-स्तरीय द्विपक्षीय बैठक होने जा रही है।

साल 2020 में हुए गलवान घाटी विवाद के बाद भारतीय सरजमीं पर दोनों नेताओं के बीच यह पहली आमने-सामने की औपचारिक वार्ता होगी। शी जिनपिंग के भारत रवाना होने से ठीक पहले चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग और राजदूत श्यू फेइहोंग ने बयान दिया कि चीन भारत के साथ मिलकर अपने मतभेदों को ठीक से संभालने और आपसी सहयोग को रणनीतिक ऊंचाई पर ले जाने के लिए तैयार है।

राष्ट्रपति शी जिनपिंग अकेले नहीं आए, बल्कि उनके साथ चीन का एक विशाल और हाई-लेवल प्रतिनिधिमंडल भी आया है, जिसमें करीब 400 अधिकारी, चीनी विदेश मंत्री वांग यी और कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष नेता चाई की शामिल हैं। आज रात पीएम मोदी सभी विदेशी मेहमानों के लिए एक भव्य डिनर की मेजबानी भी करेंगे।

संबंधित समाचार

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत
Top News

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

2 minutes ago
स्वाइन फ्लू का खतरा
Top News

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

8 minutes ago
मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन
Top News

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

18 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

20 minutes ago
देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप
Top News

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

28 minutes ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

33 minutes ago
हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!
Top News

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

39 minutes ago
बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग
Top News

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

about 1 hour ago
ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

about 1 hour ago
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

about 1 hour ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

about 1 hour ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 2 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

about 2 hours ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

about 2 hours ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

about 2 hours ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 19 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 20 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 20 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 20 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!