खबर
Top News

भारत ने 600वें टेस्ट को बनाया यादगार: श्रीलंका को शिकस्त देकर सीरीज में हासिल की बढ़त; देवदत्त पडिक्कल बने प्लेयर ऑफ द मैच

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 अगस्त 2026, 5:56 pm
शेयर करें:
भारत ने 600वें टेस्ट को बनाया यादगार

खुलासा फर्स्ट, गॉल।
भारत ने अपने ऐतिहासिक 600वें टेस्ट मैच को शानदार जीत के साथ यादगार बना दिया। गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 165 रन से शिकस्त देकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। भारत की जीत के सबसे बड़े नायक युवा लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार रहे, जिन्होंने पूरे मैच में 10 विकेट झटके। वहीं, शानदार बल्लेबाजी के लिए देवदत्त पडिक्कल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

सुथार ने मैच में लिए 10 विकेट, आखिरी दिन पलटा मुकाबला
भारत की जीत में 24 वर्षीय मानव सुथार का प्रदर्शन निर्णायक रहा। उन्होंने श्रीलंका की पहली पारी में 4 विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में 6 विकेट चटकाए। इस तरह उन्होंने मैच में कुल 10 विकेट अपने नाम किए।

पांचवें दिन श्रीलंका की टीम 75 ओवर में 6 विकेट पर 199 रन बनाकर जीत की उम्मीद बनाए हुए थी। तभी सुथार ने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह भारत के पक्ष में मोड़ दिया। उन्होंने सोनल दिनूषा, प्रभात जयसूर्या और लाहिरू कुमारा को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद अगले ओवर में केशरा नुवांथा को आउट कर श्रीलंका की पारी समेट दी।

पडिक्कल का शानदार शतक, मैच में बनाए 211 रन
भारत की जीत में देवदत्त पडिक्कल की बल्लेबाजी भी बेहद अहम रही। उन्होंने पहली पारी में 230 गेंदों पर 167 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में 15 चौके और एक छक्का शामिल रहा। पडिक्कल ने केएल राहुल के साथ 162 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

उन्होंने दूसरी पारी में भी 44 रन बनाए। इस तरह पडिक्कल ने पूरे मैच में 211 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

पहली पारी में भारत ने बनाए 462 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में 462 रन बनाए। पडिक्कल के 167 रन के अलावा केएल राहुल ने 82, ध्रुव जुरेल ने 51 और ऋषभ पंत ने 39 रन बनाए।

श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने 4 और केशरा नुवांथा ने 3 विकेट लिए।

श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमटी
जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर समाप्त हो गई। सोनल दिनूषा ने शानदार शतक लगाते हुए 168 गेंदों पर 100 रन बनाए, जबकि निरोशन डिकवेला ने 80 रन की पारी खेली।

भारत की ओर से मानव सुथार ने 4 और रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट लिए। भारत को पहली पारी के आधार पर महत्वपूर्ण बढ़त मिली।

दूसरी पारी में पंत ने संभाली जिम्मेदारी
भारत की दूसरी पारी 193 रन पर सिमट गई। ऋषभ पंत ने तेजतर्रार अंदाज में 69 गेंदों पर 66 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। केएल राहुल ने 35 और देवदत्त पडिक्कल ने 44 रन बनाए।

श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो ने 4, प्रभात जयसूर्या ने 3 और लाहिरू कुमारा ने 2 विकेट लिए।

डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में भारत 5वें स्थान पर
गॉल टेस्ट में जीत के बाद भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में 53.33 प्रतिशत पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। भारत ने अब तक 10 टेस्ट खेले हैं, जिनमें 5 जीत, 4 हार और 1 ड्रॉ शामिल है। टीम के खाते में 64 अंक हैं।

भारत के अब 9 टेस्ट बाकी हैं। इनमें श्रीलंका के खिलाफ एक, न्यूजीलैंड के खिलाफ दो और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मुकाबले शामिल हैं। ऐसे में टीम के पास डब्ल्यूटीसी चक्र में अधिकतम 108 अंक और जोड़ने का मौका है।

600वें टेस्ट में मिली यह जीत भारत के लिए सिर्फ सीरीज बढ़त नहीं, बल्कि डब्ल्यूटीसी अभियान में आगे बढ़ने के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण साबित हुई है।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये,  अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ
Top News

वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ:बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात

about 9 hours ago
अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल
Top News

अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल:पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

about 9 hours ago
सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान
Top News

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर
Top News

वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर:अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार

about 9 hours ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

about 10 hours ago
नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद
Top News

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

about 10 hours ago
दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने
Top News

दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने:शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात

about 10 hours ago
खातेगांव टीआई को  ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर
Top News

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे
Top News

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

about 10 hours ago
सड़क निर्माण का रास्ता साफ
Top News

सड़क निर्माण का रास्ता साफ:80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार

about 10 hours ago
जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा
Top News

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

about 10 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

about 11 hours ago
वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी
Top News

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

about 11 hours ago
पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी
Top News

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी:पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

about 11 hours ago
सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक
Top News

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक:प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

about 11 hours ago
सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!
Top News

सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!

about 11 hours ago
तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू
Top News

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

about 11 hours ago
15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल
Top News

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

about 11 hours ago
दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा
Top News

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!