किस शहर में इतने लाख की अंग्रेजी बीयर जब्त: एक ही परमिट पर दो वाहनों में इतने बॉक्स में भरी थी शराब; इतने आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 80 लाख रुपए की अंग्रेजी बीयर जब्त की है। एक ही परमिट के आधार पर दो अलग-अलग वाहनों में बीयर ले जाई जा रही थी। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, मक्सी की ओर से धार की तरफ जा रहे एक ट्रक और एक आयशर वाहन को इंदौर बायपास पर होटल एटीपीएम के सामने रोका गया। तलाशी लेने पर दोनों वाहनों में 2800 कार्टून में भरी ‘बोल्ट सुपर स्ट्रांग’ बीयर मिली। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 80 लाख रुपए बताई जा रही है। दोनों वाहनों सहित कुल जब्ती करीब एक करोड़ रुपए की है।
कार्रवाई के संबंध में कुमार प्रतीक ने बताया कि अवैध शराब की खरीदी-बिक्री और परिवहन पर निगरानी के लिए लसूड़िया थाना प्रभारी तारेश सोनी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद टीम ने घेराबंदी कर दोनों वाहनों को पकड़ा।
पूछताछ में ट्रक चालक ने अपना नाम काशीराम (38), निवासी पीथमपुर, जिला धार बताया, जबकि आयशर चालक ने अपना नाम शेख अजगर (50), निवासी ग्राम झोकर, थाना मक्सी, जिला शाजापुर बताया।
जांच के दौरान दोनों चालक अलग-अलग वाहन होने के बावजूद एक ही परमिट प्रस्तुत करने लगे। दस्तावेजों की पड़ताल में सामने आया कि एक ही कंपनी की बीयर एक ही परमिट पर दो वाहनों में ले जाई जा रही थी। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने दावा किया कि एक वाहन खराब हो गया था, इसलिए माल दूसरे वाहन में लोड किया गया। हालांकि पुलिस ने दोनों गाड़ियां जब्त कर ली हैं और परमिट तथा बिल्टी की सत्यता की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, शराब मक्सी के पास स्थित एक वेयरहाउस से धार की ओर भेजी जा रही थी। नेमावर रोड स्थित वेयरहाउस से बिल्टी जारी होने की बात भी सामने आई है, जिसकी तस्दीक की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर मामले में और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। जांच जारी है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!