किस शहर में हिंसक हुआ जमीन का विवाद: इतने लोगों पर लाठी और धारदार हथियारों से हमला; सिर में लगे 8 टांके
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
मंदसौर जिले के निपानिया मेघराज गांव में जमीन को लेकर चल रहा पुराना विवाद शुक्रवार देर रात हिंसक हो गया। बाइक से खेत स्थित मकान की ओर जा रहे दो युवकों को आधा दर्जन लोगों ने रास्ते में रोककर लाठी और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य व्यक्ति को भी गंभीर चोटें आईं। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक के सिर में 8 टांके लगे हैं।
गांव के पास रोका रास्ता, अचानक किया हमला
जानकारी के मुताबिक आदित्य ठाकुर (18) अपने जीजा संजय ठाकुर (28) के साथ शुक्रवार रात बाइक से गांव से खेत पर बने मकान की ओर जा रहे थे। गांव के समीप कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया।
आरोप है कि सोनू, सुगन सिंह, आराम सिंह, हुकम सिंह, भेरू सिंह और राहुल सिंह ने उन्हें घेरकर लाठी और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में दोनों संभल भी नहीं पाए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
बीच-बचाव करने पहुंचे व्यक्ति पर भी हमला
शोर सुनकर महेंद्र सिंह सोलंकी मौके पर पहुंचे और विवाद शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी निशाना बना लिया। उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिसके चलते 8 टांके लगाने पड़े। आदित्य ठाकुर के सिर और पैर में चोटें आई हैं, जबकि संजय ठाकुर को सिर, कमर और पैर में गंभीर चोटें लगी हैं। तीनों का उपचार कराया गया है।
जमीन विवाद बनी हमले की वजह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि पीड़ित और आरोपी एक ही समाज से संबंधित हैं। इसी पुराने विवाद के चलते यह घटना हुई।
घायलों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
घायल आदित्य ठाकुर ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि वे खेत जा रहे थे, तभी रास्ता रोककर हमला किया गया।
संजय ठाकुर ने बताया कि वे गांव के जवाई हैं और अचानक चार-पांच लोगों ने घेरकर मारपीट की। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। महेंद्र सिंह सोलंकी ने भी कहा कि वे केवल झगड़ा शांत कराने पहुंचे थे, लेकिन उनके साथ भी मारपीट की गई।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घायलों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!