तेज गर्मी से जनजीवन पर असर: ये संभाग सबसे गर्म रहे; ऐसे रखें अपनी सेहत का ध्यान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में इस बार मार्च की शुरुआत से ही तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। महीने के पहले ही हफ्ते में तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। मालवा-निमाड़ क्षेत्र यानी इंदौर और उज्जैन संभाग के कई शहरों में तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया है।
रंगपंचमी के दिन रही तेज धूप
रविवार को रंगपंचमी के दिन प्रदेश में तेज धूप रही और रतलाम सबसे गर्म शहर रहा। इंदौर, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर सहित कई शहरों में दिनभर कड़ी धूप और गर्मी महसूस की गई।
रतलाम में 39°C, कई शहरों में 36 डिग्री के पार
रविवार को प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान तेजी से बढ़ा। बड़े शहरों में उज्जैन का तापमान सबसे अधिक 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर में 36.5 डिग्री, इंदौर में 35.8 डिग्री, भोपाल में 34.8 डिग्री और जबलपुर में 34.4 डिग्री रहा।
अन्य शहरों में भी गर्मी का असर रहा। रतलाम में पारा 39 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि नर्मदापुरम में 38.1 डिग्री, गुना और सागर में 37.4 डिग्री तथा श्योपुर में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकांश शहरों में तापमान 32 डिग्री से अधिक रहा।
हवा की दिशा बदलने से बढ़ी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार इस बार मार्च में पिछले साल की तुलना में ज्यादा गर्मी महसूस की जा रही है। प्रदेश के कई शहरों में सामान्य तापमान से 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके पीछे हवा की दिशा में बदलाव प्रमुख कारण माना जा रहा है।
फिलहाल प्रदेश में हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से बदलकर पश्चिम और उत्तर-पश्चिम हो गई है। इसके साथ ही हवा में नमी भी कम है और रेगिस्तानी इलाकों से आने वाली गर्म हवाएं तापमान बढ़ा रही हैं।
आने वाले दिनों में और बढ़ेगा तापमान
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले चार से पांच दिनों तक मौसम का रुख ऐसा ही बना रह सकता है। 9 मार्च से एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय होने की संभावना है, लेकिन फिलहाल तापमान में गिरावट के आसार कम हैं।
मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। ऐसे में मार्च के पहले पखवाड़े में ही प्रदेश के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
IMD ने जारी की एडवाइजरी
तेज गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों के लिए सावधानी बरतने की सलाह भी जारी की है। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप का असर सबसे अधिक रहता है, इसलिए जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
लोगों को दिनभर पर्याप्त पानी पीने, शरीर को हाइड्रेट रखने और हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। धूप में निकलते समय सिर और चेहरे को ढंकने के साथ ही बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।
मार्च में तीनों मौसम का असर
पिछले 10 वर्षों के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में मार्च के दौरान मौसम में काफी बदलाव देखने को मिलता है। दिन में गर्मी, रात में हल्की ठंड और कुछ स्थानों पर बारिश का भी असर रहता है। इस बार भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, इंदौर और उज्जैन में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है, जबकि रात का तापमान 10 से 17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026:शहरी विकास, आधारभूत संरचना और सतत विकास को गति मिलेगी; महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों एवं वित्तीय अनुबंधों का आदान-प्रदान

नाबालिगों से यौन शोषण का मामला:आरोपी प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद की सजा; सहयोगी को 20 साल की कैद

अब कचरे के बदले मिलेगा नाश्ता और जरूरत का सामान:इस शहर में शुरू होंगे कचरा कैफे; इनको भी मिलेगा मौका

राजधानी में 700 किलो एनालॉग पनीर जब्त:मुरैना से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप; रेलवे स्टेशन के बाहर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

अर्बन इनोवेशन गैलरी में डिजिटल माध्यमों से दिखाई गईं उपलब्धियां और नवाचार:मुख्यमंत्री ने किया विभागीय ई-बुक का अवलोकन; 6D VR तकनीक से महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती के वर्चुअल दर्शन किए

भारतीय एथलीट नीरज यादव का निधन:सुसाइड की आशंका; एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का सोलर राउंड टेबल से प्रारंभ:नगरीय विकास में सौर ऊर्जा और वित्तीय नवाचार पर मंथन; 20 से अधिक निवेशकों ने लिया भाग

वीडियो देखिये, नशे में कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:कान पकड़कर मंगवाई माफी, नुकसान की भरपाई भी कराई

देवास जहरीली शराबकांड में बड़ा खुलासा:इंदौर से जुड़े तार; ऐसे की जाती थी तैयार, लाइसेंसी पेटियों में भरकर बेचा

यात्री सुविधाओं के अंक बढ़े, लेकिन रैंकिंग में एक पायदान फिसला एयरपोर्ट:अपेक्षित बढ़त नहीं मिल सकी, पहले नंबर पर यह शहर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:स्कूटी से सप्लाई हो रही थी विदेशी शराब; इतने का माल जब्त, घर से भी मिली बोतलें

वीडियो देखिये, किसानों की फसल बचाने के लिए अफ्रीकी टीम की मदद:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- वन्यजीवों की सुरक्षा और फसलों की रक्षा दोनों सरकार की प्राथमिकता

जेल के अंदर नशा पहुंचाने के खेल का खुलासा:प्रहरी ने अंडरगारमेंट-जूतों में छिपाई चरस; बीड़ी, तंबाकू, चेकिंग में पकड़ाया, ड्यूटी से हटाया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अर्बन इनोवेशन गैलरी का किया अवलोकन:VR तकनीक का डेमो देखा; अर्बन कॉन्क्लेव में शहरी विकास और निवेश पर होगा मंथन

बेटी की शादी से 2 महीने पहले पिता की ऐसे हुई मौत:नाइट शिफ्ट की ड्यूटी के लिए महू से इंदौर आए थे

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई:बिलिंग और माल की डिलीवरी के रिकॉर्ड की जांच; इन शहरों में भी टीमें सक्रिय

मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन:नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी; कर रहे हैं ये मांग

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर:शहर में एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम; इस दिन रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला

इंदौर जिले में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किए आदेश; जिले में औसत से काफी कम वर्षा

एडमिशन के नाम पर 90 से ज्यादा विद्यार्थियों से ठगी:पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन; पैसे और शैक्षणिक दस्तावेज लौटाने की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!