इजराइल-ईरान तनाव का असर: कई नेता-बिजनेसमैन विदेश में फंसे; पूर्व विधायक ने सरकार से की ये अपील
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य-पूर्व में इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय हालात को और गंभीर बना दिया है। अमेरिका के समर्थन से इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में ईरान ने दुबई में ड्रोन हमला किया, जो दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के आसपास बताया जा रहा है।
एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद
हमले के बाद सुरक्षा कारणों से दुबई के सभी एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इसके चलते कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द या अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई हैं।
मध्य प्रदेश के यात्री दुबई में फंसे
इस अंतरराष्ट्रीय संकट का सीधा असर मध्य प्रदेश के यात्रियों पर पड़ा है। Air India Express की शारजाह–इंदौर उड़ान IX-256 को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा IX-255 (IDR–SHJ) और IX-256 (SHJ–IDR) दोनों फ्लाइट्स कैंसिल होने से 100 से अधिक यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं।
नेता और कारोबारी भी अटके
जानकारी के अनुसार, शनिवार को जब इंदौर के कई नेता और उद्योगपति दुबई एयरपोर्ट पहुंचे, तब उन्हें फ्लाइट रद्द होने की सूचना मिली। दुबई में फंसे लोगों में पूर्व विधायक संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, उद्योगपति मनीष शाहरा, मनीष अग्रवाल, पिंटू छाबड़ा, गोलू पाटनी, उत्पल गोयल, आदित्य शर्मा तथा आकाश शुक्ला सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।
परिवारों की बढ़ी चिंता
इंदौर, भोपाल, ग्वालियर सहित प्रदेश के कई जिलों के परिवार दुबई में फंसे अपने परिजनों को लेकर चिंतित हैं। बड़ी संख्या में लोग छुट्टियां मनाने या पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होने दुबई गए थे, लेकिन अब स्थिति सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।
पूर्व विधायक का बयान
पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने बताया कि वे, उनके पुत्र और उनके साथ गए सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद है, जिससे फिलहाल भारत लौटना संभव नहीं हो पाया है।
प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से की अपील
उन्होंने यह भी कहा कि दुबई और भारत सरकार की ओर से लगातार सहयोग मिल रहा है और हालात सामान्य होते ही सभी लोग स्वदेश लौट आएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने वीडियो के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से दुबई में फंसे लोगों को वहा से निकालने की अपील भी की है।
हालात पर नजर
फिलहाल दुबई प्रशासन हाई अलर्ट पर है और हवाई सेवाओं को लेकर स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है। यात्रियों को अगली सूचना तक एयरपोर्ट न पहुंचने की सलाह दी गई है।
संबंधित समाचार

धार्मिक यात्रा पर गया परिवार और हो गई लाखों की चोरी:पंचायत सचिव के घर पुश्तैनी जेवर व नकदी ले उडे़ बदमाश

ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026:आठ देशों के संस्कृति मंत्री और प्रतिनिधि होंगे शामिल; कलाकार बिखेरेंगे सांस्कृतिक रंग

कमर में छिपाकर घूम रहा था देसी पिस्टल:पुलिस ने बाजार में चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ा

फर्जी एनओसी मामले में बड़ा खुलासा:गैस एजेंसी के लिए कथित फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने वाला तत्कालीन कार्यपालन यंत्री गिरफ्तार

बैंक मकान सील करने पहुंची तो हुआ बड़ा खुलासा:किसान कांग्रेस नेता के घर मिला लाखों की शराब का स्टॉक

किसानों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार:बढ़ाई मूंग खरीदी की सीमा; दो दिन बाद खत्म हुआ धरना

गुरु भक्ति का महासंगम:न होटल न रेस्टोरेंट; फिर भी 10 लाख श्रद्धालुओं के लिए 'छप्पन भोग', हर सेवा निशुल्क

फुटबॉल टूर्नामेंट में बवाल:हार के बाद विजेता टीम पर हमला; लाठी-डंडों और पत्थरों से तीन खिलाड़ी घायल

पंडित के साथ गया, फिर हुआ लापता...:बालक यहां सुरक्षित मिला; परिजन की तलाश हुई पूरी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:68.5 किलो संदिग्ध घी जब्त, जांच के लिए भेजे गए सैंपल

वीडियो देखिये, '500 रुपए दो, नहीं तो केस बनेगा':पुलिसकर्मी पर युवक से वसूली का गंभीर आरोप

रेड सी में क्या होने वाला है:जहाजों पर टैक्स लगाने की तैयारी; ईरान के प्लान से दुनिया में बढ़ी हलचल

किसान आंदोलन का असर:मप्र सरकार 60% मूंग खरीदेगी; 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद के लिए ई-टोकन व्यवस्था स्थगित

सोनम रघुवंशी ने किया सरेंडर:सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद किया आत्मसमर्पण

घंटों खड़ी रही मासूम छात्राएं कलेक्टर ने अफसरों को लताड़ा:कलेक्टोरेट की जनसुनवाई में अधिकारियों की निर्ममता

वीडियो देखिये, मंत्रियों संग दो घंटे की बैठक बेनतीजा:शिवराज बोले- केंद्र ने मूंग खरीदी का लक्ष्य नहीं दिया; किसानों की चेतावनी- सीएम हाउस का गेट तोड़कर घुसेंगे

हाई कोर्ट के 24 घंटे के अल्टिमेटम पर:निगम ने की महज दिखावे की कार्रवाई

कुएं में गिरा तेंदुआ:पूरी रात सरियों पर बैठा रहा; ट्रैक्टर और खाट की मदद से 3 घंटे चला रोमांचक रेस्क्यू

खुदाई के दौरान फटी गैस पाइपलाइन:तेज धमाके के साथ उठीं आग की लपटें; टला बड़ा हादसा

जन्मदिन के अगले ही दिन जलने से मासूम की मौत, कई सवालों का खुलासा होना बाकी:मूक-बधिर मां नहीं जुटा सकी मदद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!