बेच नहीं पाए तो छिपा दी चांदी: मंदिर चोरी में तीन गिरफ्तार; लाखों का माल बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
जिले के अमझेरा में नानादेवी मंदिर को निशाना बनाने वाले चोरों तक पुलिस पहुंच गई है। बदमाश रात के अंधेरे में ताले तोड़कर मंदिर में घुसे और चांदी के मुकुट, छत्र, कुंडल समेत लाखों का सामान चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर करीब 2 लाख 30 हजार रुपए का चांदी का सामान बरामद किया है। वारदात में शामिल दो आरोपी अभी फरार हैं।
ताले तोड़कर मंदिर में घुसे थे बदमाश
मामला चालनी रोड पर हरदम लाला मंदिर के सामने स्थित तंबोली समाज के नानादेवी मंदिर का है। 24 जुलाई को भैरू मोहल्ला निवासी कांतिलाल मोदी ने अमझेरा थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। बदमाश चैनल गेट और मंदिर के दरवाजे के ताले तोड़कर अंदर घुसे थे।
चोर मंदिर से माताजी का चांदी का मुकुट, कान के कुंडल, तीन चांदी के छत्र, नाग-नागिन के दो जोड़े, भोलेनाथ और गणेशजी की पीतल की मूर्तियां, लड्डू गोपाल की चार छोटी मूर्तियां और सीसीटीवी से जुड़ी 17 इंच की एलईडी चोरी कर ले गए थे।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देश पर पुलिस टीम ने जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने समीर मंडलोई, संजय मेडा और सुरेश मंडलोई को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने मंदिर में चोरी करना कबूल किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने रवि उर्फ रविन्द्र भील और महेन्द्र भुरिया के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
दो पहिया वाहनों से पहुंचे, टामी से तोड़े ताले
पुलिस के मुताबिक पांचों आरोपी रात में दोपहिया वाहनों से अमझेरा पहुंचे थे। लोहे की टामी से मंदिर के दरवाजे का ताला और नकूचा तोड़ा और अंदर घुसकर चांदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया।
चोरी के बाद आरोपियों ने सामान आपस में बांट लिया था। वे चांदी का सामान बेचने की कोशिश में थे, लेकिन मंदिर की चांदी होने के कारण उसे बेच नहीं पाए। इसके बाद सामान अलग-अलग जगह छिपा दिया।
2.30 लाख की चांदी बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चांदी का मुकुट, कान के कुंडल, तीन छत्र और एक बड़ा व एक छोटा नाग-नागिन का जोड़ा बरामद किया है। बरामद सामान की कीमत करीब 2.30 लाख रुपए बताई गई है।
आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई केस
पुलिस के अनुसार समीर के खिलाफ 9, संजय के खिलाफ 8 और सुरेश के खिलाफ 3 अपराध पहले से दर्ज हैं। पूछताछ में समीर और संजय ने मई में आगर घाटी बाग में महिला-पुरुष से फालिया अड़ाकर चांदी की तागली लूटने की वारदात में शामिल होना भी स्वीकार किया है।
दो आरोपी अब भी फरार
मामले के दो आरोपी रवि उर्फ रविन्द्र भील और महेन्द्र भूरिया फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। कार्रवाई में अमझेरा पुलिस और साइबर टीम की अहम भूमिका रही।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!