आईएएस अधिकारी ने पुलिस से की शिकायत: फार्म हाउस पर जुआ अड्डे के खुलासे के बाद उठाया कदम; जानिये इस मामले को लेकर क्या कहा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आईएएस वंदना वैद्य ने मानपुर स्थित फार्म हाउस में जुए के अड्डे के खुलासे के बाद इंदौर पुलिस कमिश्नर, इंदौर डी.आई.जी ग्रामीण, इंदौर आई.जी. ग्रामीण और थाना प्रभारी मानपुर को शिकायत पत्र भेजा है।
उल्लेखनीय है कि महू के मानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार तड़के अवलीपुरा में एक फार्म हाउस पर दबिश देकर बड़े जुआ अड्डे का खुलासा किया। जिस फार्म हाउस पर जुआ चल रहा था, वह आईएएस वंदना वैद्य और उनके पति अम्बरीश वैद्य के नाम पर है। वंदना वैद्य वर्तमान में वित्त विकास निगम इंदौर की प्रबंध संचालक हैं। यह भी पता चला है कि फार्म हाउस की देखभाल गांव का ही एक व्यक्ति कर रहा था। पुलिस ने 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पांच आरोपी भागने में सफल हो गए।
शिकायती पत्र में वंदना वैद्य ने कहा है कि अज्ञात संदिग्ध लोगों द्वारा अतिचार (ट्रेसपास), अवैध घुसपैठ एवं चोरी करने के संबंध में यह पत्र है। पत्र में कहा गया है- हमारे संज्ञान मे विभिन्न सोशल मीडिया, समाचार पत्र, पुलिस एवं अन्य सूत्रों के माध्यम से आया है कि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा कल रात हमारी मालिकी के मानपुर स्थित कृषि भूमि पर बने हुए फार्म हाउस मे जुआ एवं सट्टे जैसी अनैतिक एवं आपराधिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था। सुबह तड़के पुलिस द्वारा जांच करते वक्त कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध गिरफ़्तारी एवं जब्ती की कार्यवाही की गई है ।
वंदना वैद्य के पत्र में उल्लेख है कि उक्त कृषि भूमि एवं फार्म हाउस उनकी निजी एवं सरकार मे घोषित संपत्ति है, जो कि कुलदेवी पूजन एवं पूर्वजों को समर्पित है। वहाँ पर पेड़ - पौधों का संरक्षण एवं रोपण किया जाता है। कृषि भूमि का मेन गेट सिर्फ परिवार के लोगों द्वारा ही कभी-कभी महीनों मेे धार्मिक प्रयोजनों के लिए खोला जाता है। यह परिवार के सदस्यों की अनुपस्थिति मे लॉक रहता है ।
पत्र में कहा गया कि मानपुर स्थित कृषि भूमि के लिए केयरटेकर रंजीत चौधरी नामक व्यक्ति को देखरेख करने हेतु नियुक्त किया गया था जिससे उक्त घटनाक्रम के विषय में वर्तमान मे कोई भी संपर्क नहीं हो पा रहा है । उक्त आरोपियों को हम नहीं जानते हैं और ना ही हमारा उनसे कोई लेना देना है । इन अज्ञात लोगों द्वारा कब और कैसे यह घटना कारित की गई इसके विषय में हमें कोई जानकारी नहीं हैं ।
जैसा कि विभिन्न समाचार पत्रों मे प्रकाशित हुआ है। फार्म हाउस का मुख्य गेट बाहर से बंद था और इन अज्ञात लोगों ने किस रास्ते से हमारे फार्म हाउस मे अवैध घुसपैठ एवं चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों को कारित करने की कोशिश की है, इसका हमें कोई संज्ञान नहीं है ।
हमारा यह अनुमान है कि इन अज्ञात लोगों द्वारा हमारे फार्म हाउस मे चोरी भी की गई होगी । अतः इस अवैध घुसपैठ के चलते इन लोगों पर आपराधिक मामला दर्ज कर कार्यवाही करने का कष्ट करें । यह भी निवेदन किया गया है कि उक्त घटनाक्रम में हमारा नाम ना संलिप्त किया जाए एवं पुलिस द्वारा इस घटना के एवज में कोई भी कार्यवाही करने के पूर्व अग्रिम सूचना हमें दी जाए, जिससे कि हमारे द्वारा पुलिस प्रशासन को सम्पूर्ण सहयोग दिया जा सके ।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!