आंकड़े नहीं, अंतरात्मा की आवाज पर चलता हूं: टीम इंडिया के मुख्य कोच का खुलासा; आरोपों को किया दरकिनार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
टी-20 विश्व कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट में खिताबी जीत के बाद भारतीय टीम के मुख्य प्रशिक्षक गौतम गंभीर ने कई अहम मुद्दों पर खुलकर बात की। ANI से बातचीत में उन्होंने कई बातों का खुलासा किया। गंभीर ने भारतीय पिचों और टीम रणनीति पर स्पष्ट किया कि भारत ने विदेशों में भी 200 से अधिक रन बनाए हैं और घरेलू पिचों पर सिर्फ इतना करने की धारणा गलत है।
‘भारत सिर्फ घरेलू पिचों पर रन नहीं बनाता’
गंभीर ने कहा, “टी-20 अब पूरी तरह बैटर्स का खेल है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और अन्य देशों में भी 200+ रन बनाए हैं। किसी पिच को लेकर आरोप लगाना सही नहीं।” उन्होंने यह भी बताया कि ICC टूर्नामेंट में पिच की जिम्मेदारी ICC की होती है, BCCI की नहीं। उन्होंने कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ मैच का उदाहरण दिया, जहां भारत ने 180 रन बनाए जबकि बाकी टीमें 140 तक ही पहुंचीं। गंभीर का कहना था कि दर्शक टी-20 में बड़े स्कोर देखना चाहते हैं और विदेशों में भी हाई-स्कोरिंग मैच आम हो गए हैं।
‘डेटा नहीं, अंतरात्मा पर भरोसा’
गंभीर ने कहा, “मैं कोच के रूप में फैसले डेटा पर नहीं बल्कि अपनी समझ और अंतरात्मा पर लेता हूं। टीम की स्थिति और माहौल को देखते हुए निर्णय करता हूं और गलत साबित होने पर जिम्मेदारी भी स्वीकार करता हूं। जरूरत पड़ने पर मैं वीवीएस लक्ष्मण और अजीत अगरकर जैसे अनुभवी लोगों से राय लेता हूं।”
संजू सैमसन को बार-बार मौका देने की वजह
न्यूजीलैंड सीरीज में खराब फॉर्म के बावजूद संजू सैमसन को टीम में बनाए रखने के फैसले पर गंभीर ने कहा, “मैं जानता था कि संजू टीम के लिए बहुत योगदान दे सकते हैं। फॉर्म अस्थायी होता है। उन्होंने पिछले टी-20 में तीन शतक लगाए हैं, इसलिए उनके टैलेंट पर शक नहीं किया जा सकता।” संजू ने टूर्नामेंट में 321 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। फाइनल में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रन बनाए।
कीर्ति आजाद के बयान पर आपत्ति
गंभीर ने कहा कि टी-20 जीत खिलाड़ियों की मेहनत का नतीजा है और किसी बयान के जरिए इसे राजनीति से जोड़ना गलत है। 1983 वर्ल्ड कप विजेता कीर्ति आजाद ने ट्रॉफी मंदिर ले जाने पर सवाल उठाए थे, जिस पर गंभीर ने स्पष्ट किया कि यह टीम और खिलाड़ियों का अपमान है। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां हर धर्म का सम्मान होना चाहिए।
अगला लक्ष्य: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप
गंभीर ने बताया कि अब उनका ध्यान भारत को ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल तक पहुंचाने और खिताब जीतने पर है। टीम को अगले नौ टेस्ट मैचों में रेड-बॉल क्रिकेट में भी युवा खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। गंभीर ने कहा, “टेस्ट क्रिकेट में ही खिलाड़ियों की असली पहचान और विरासत बनती है। पांच दिन की मेहनत के बाद जीत का संतोष किसी भी लिमिटेड ओवर मैच से ज्यादा खास होता है।”
टीम इंडिया को कोच बनने का ऑफर
गंभीर ने बताया कि IPL 2024 के दौरान जय शाह ने उन्हें टीम इंडिया का हेड कोच बनने का प्रस्ताव दिया। “मैं पूरी तरह तैयार नहीं था, लेकिन जय शाह ने कहा कि इस ऑफर को मना नहीं कर सकते। यह मेरे लिए बड़ा सरप्राइज था।” उन्होंने यह भी बताया कि मुश्किल दौर में, जैसे न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में हार के बाद, जय शाह का समर्थन उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा।
महिला क्रिकेट और इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव
गंभीर ने जय शाह के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने महिला क्रिकेटरों की सैलरी बराबर की और महिला प्रीमियर लीग (WPL) शुरू की। इसके अलावा, क्रिकेट को 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में शामिल कराना भी ऐतिहासिक कदम है।
धोनी की बधाई पर प्रतिक्रिया
महेंद्र सिंह धोनी ने जीत के बाद गंभीर की फोटो पर कमेंट किया था, “मुस्कान आप पर अच्छी लगती है।” गंभीर ने मुस्कुराते हुए कहा, “डगआउट में कई चीजें दांव पर होती हैं, इसलिए हारना कोई विकल्प नहीं है। दबाव बहुत ज्यादा होता है।”
संबंधित समाचार

नाबालिगों से यौन शोषण का मामला:आरोपी प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद की सजा; सहयोगी को 20 साल की कैद

अब कचरे के बदले मिलेगा नाश्ता और जरूरत का सामान:इस शहर में शुरू होंगे कचरा कैफे; इनको भी मिलेगा मौका

राजधानी में 700 किलो एनालॉग पनीर जब्त:मुरैना से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप; रेलवे स्टेशन के बाहर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

अर्बन इनोवेशन गैलरी में डिजिटल माध्यमों से दिखाई गईं उपलब्धियां और नवाचार:मुख्यमंत्री ने किया विभागीय ई-बुक का अवलोकन; 6D VR तकनीक से महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती के वर्चुअल दर्शन किए

भारतीय एथलीट नीरज यादव का निधन:सुसाइड की आशंका; एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का सोलर राउंड टेबल से प्रारंभ:नगरीय विकास में सौर ऊर्जा और वित्तीय नवाचार पर मंथन; 20 से अधिक निवेशकों ने लिया भाग

वीडियो देखिये, नशे में कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:कान पकड़कर मंगवाई माफी, नुकसान की भरपाई भी कराई

देवास जहरीली शराबकांड में बड़ा खुलासा:इंदौर से जुड़े तार; ऐसे की जाती थी तैयार, लाइसेंसी पेटियों में भरकर बेचा

यात्री सुविधाओं के अंक बढ़े, लेकिन रैंकिंग में एक पायदान फिसला एयरपोर्ट:अपेक्षित बढ़त नहीं मिल सकी, पहले नंबर पर यह शहर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:स्कूटी से सप्लाई हो रही थी विदेशी शराब; इतने का माल जब्त, घर से भी मिली बोतलें

वीडियो देखिये, किसानों की फसल बचाने के लिए अफ्रीकी टीम की मदद:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- वन्यजीवों की सुरक्षा और फसलों की रक्षा दोनों सरकार की प्राथमिकता

जेल के अंदर नशा पहुंचाने के खेल का खुलासा:प्रहरी ने अंडरगारमेंट-जूतों में छिपाई चरस; बीड़ी, तंबाकू, चेकिंग में पकड़ाया, ड्यूटी से हटाया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अर्बन इनोवेशन गैलरी का किया अवलोकन:VR तकनीक का डेमो देखा; अर्बन कॉन्क्लेव में शहरी विकास और निवेश पर होगा मंथन

बेटी की शादी से 2 महीने पहले पिता की ऐसे हुई मौत:नाइट शिफ्ट की ड्यूटी के लिए महू से इंदौर आए थे

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई:बिलिंग और माल की डिलीवरी के रिकॉर्ड की जांच; इन शहरों में भी टीमें सक्रिय

मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन:नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी; कर रहे हैं ये मांग

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर:शहर में एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम; इस दिन रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला

इंदौर जिले में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किए आदेश; जिले में औसत से काफी कम वर्षा

एडमिशन के नाम पर 90 से ज्यादा विद्यार्थियों से ठगी:पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन; पैसे और शैक्षणिक दस्तावेज लौटाने की मांग

YouTube को टक्कर देने की तैयारी:Instagram पर भी अपलोड होंगे इतने मिनट तक के वीडियो; टेस्टिंग शुरू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!