पति बना हैवान: पत्नी को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दतिया।
पति द्वारा अपनी पत्नी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सेवढ़ा रोड स्थित आदिवासी डेरा की है, जहां गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात यह वारदात हुई।
पति-पत्नी करते थे मजदूरी
शुक्रवार सुबह बच्चों के घर लौटने पर घटना का खुलासा हुआ। मृतका की पहचान आशा आदिवासी (30) पत्नी कालीचरण आदिवासी के रूप में हुई है। दोनों पति-पत्नी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे।
बच्चों ने देखा मां का शव
बताया जा रहा है कि गुरुवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान उनके बच्चे डर के कारण पड़ोस में सोने चले गए थे। शुक्रवार सुबह जब बच्चे वापस घर लौटे तो उनकी मां घर के सामने मृत अवस्था में पड़ी मिली, जबकि पिता हाथ में लाठी लिए वहीं बैठा था।
प्रेम प्रसंग के शक में हुआ विवाद
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पति को अपनी पत्नी पर किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों ने शराब भी पी रखी थी। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में आकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बस से पकड़ा आरोपी
घटना के बाद आरोपी बच्चों से यह कहकर निकला कि वह पुलिस थाने जा रहा है। हालांकि पुलिस को सूचना मिलते ही उसकी तलाश शुरू कर दी गई। आरोपी बस में बैठकर कहीं जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह फरार नहीं हो रहा था, बल्कि अपनी पत्नी के कथित प्रेमी को मारने के लिए जा रहा था।
पुलिस कर रही जांच
सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एएसपी सुनील कुमार शिवहरे ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!