खबर
Top News

शराब के नशे में पति ने पत्नी की जान ली: फिर कुएं में कूदा; लोगों ने बचाया, धारदार हथियार से पत्नी के गले पर हमला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 सितंबर 2026, 3:45 pm
शेयर करें:
शराब के नशे में पति ने पत्नी की जान ली

खुलासा फर्स्ट, बालाघाट।
तिरोड़ी तहसील मुख्यालय के वार्ड नंबर 11 में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस के मुताबिक, शराब के नशे में कमल कटौते (38) ने अपनी पत्नी आरती कटौते (32) के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

गंभीर चोट लगने से आरती की मौत हो गई। वारदात के बाद कमल ने कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाल लिया।

रविवार रात से चल रहा था विवाद
पुलिस के अनुसार, रविवार रात कमल और आरती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सोमवार सुबह करीब 7 बजे इसी विवाद के दौरान कमल ने आरती के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

वारदात के बाद कुएं में कूदा पति
पत्नी पर हमला करने के बाद कमल कुएं में कूद गया। कुएं में गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकाला।

सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। घायल कमल को पहले तिरोड़ी के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए कटंगी रेफर किया गया।

पुलिस के साथ त्रिभुवन साहू और मानी सेन्दरे ने भी 112 वाहन की मदद से कमल को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। फिलहाल उसका उपचार जारी है।

तीन साल की बच्ची के सिर से उठा मां का साया
बताया जा रहा है कि आरती कुछ दिन पहले ही अपने मायके से वापस आई थी। दंपती की करीब तीन साल की एक बेटी है।

घटना के समय बच्ची अपने दादा-दादी के पास थी। मां की मौत और पिता के अस्पताल में भर्ती होने से बच्ची के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच
घटना की सूचना मिलते ही तिरोड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस पति-पत्नी के बीच विवाद की वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

तिरोड़ी थाना प्रभारी विजय राजपूत ने बताया कि वार्ड नंबर 11 में पति ने पत्नी पर धारदार वस्तु से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद पति कुएं में कूद गया था, जिसे लोगों ने बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में विवेचना जारी है।

संबंधित समाचार

शाही मस्जिद तोड़ने के खिलाफ याचिका रद्द
Top News

शाही मस्जिद तोड़ने के खिलाफ याचिका रद्द:सड़क चौड़ीकरण जारी रखने की अनुमति; 7 के खिलाफ एफआईआर

less than a minute ago
MP के सबसे अमीर उद्योगपति का विजन
Top News

MP के सबसे अमीर उद्योगपति का विजन:शहर के उद्यमी अमीरों की सूची में बनाएं जगह; दुनिया में चमके नाम

2 minutes ago
टीआई की कार में बैठे सिपाही ने पुलिस चेकिंग में गाड़ी मोड़ने पर की थी मारपीट
Top News

टीआई की कार में बैठे सिपाही ने पुलिस चेकिंग में गाड़ी मोड़ने पर की थी मारपीट:बीपी की दवा लेने जा रहे पोते को सिर पर डंडा मारा

3 minutes ago
टीआई के साथ बदसलूकी सिपाही से भी की झूमाझटकी
Top News

टीआई के साथ बदसलूकी सिपाही से भी की झूमाझटकी:भाई को छुड़ाने पहुंची बहन ने टीआई के बच्चों पर की अनर्गल टिप्पणी

11 minutes ago
2047 तक के लिए आएगा नया मास्टर प्लान
Top News

2047 तक के लिए आएगा नया मास्टर प्लान:प्लानिंग एरिया रहेगा यथावत; इतने गांव प्लानिंग क्षेत्र में, मेट्रो-नई सड़कों और एयरपोर्ट विस्तार का भी प्रावधान

12 minutes ago
पुलिस को देखकर भागने लगा संदिग्ध
Top News

पुलिस को देखकर भागने लगा संदिग्ध:घेराबंदी कर दबोचा

14 minutes ago
ढाबे पर बवाल कट्टा लहराया
Top News

ढाबे पर बवाल कट्टा लहराया:ग्राहकों से कर रहे थे गाली-गलौज; भगाया तो करने लगे विवाद

24 minutes ago
कॉलेज में फिर आमने-सामने आए करणी सेना और ABVP कार्यकर्ता
Top News

कॉलेज में फिर आमने-सामने आए करणी सेना और ABVP कार्यकर्ता:जमकर की एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी; पुलिस बल तैनात

35 minutes ago
रिश्वत लेते सरपंच और पति गिरफ्तार
Top News

रिश्वत लेते सरपंच और पति गिरफ्तार:लोन की एनओसी के बदले मांगी थी रकम; शिकायत के बाद बिछाया जाल

37 minutes ago
मातृत्व पर अव्यवस्थाओं का बोझ
Top News

मातृत्व पर अव्यवस्थाओं का बोझ:एक बेड पर इतनी महिलाएं; कई जमीन पर, गंदगी और चोक ड्रेनेज से परेशानी

about 1 hour ago
SIR के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

SIR के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; बैरिकेड्स पर चढ़े, वाटर कैनन चलाया

about 1 hour ago
सफेदपोश सूदखोरों से परेशान बिल्डर ने की खुदकुशी की कोशिश
Top News

सफेदपोश सूदखोरों से परेशान बिल्डर ने की खुदकुशी की कोशिश:15-20 करोड़ से ज्यादा का है कर्ज; अब परिवार को जान का खतरा

about 1 hour ago
आज इस हस्ती को मिलेगा राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान
Top News

आज इस हस्ती को मिलेगा राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव वर्चुअली जुड़ेंगे

about 1 hour ago
तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराई
Top News

तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराई:30 से ज्यादा यात्री थे सवार; मचा हड़कंप

about 1 hour ago
200 बोरी लकड़ी बूरा जब्त होने के 5 दिन बाद भी कार्रवाई शून्य
Top News

200 बोरी लकड़ी बूरा जब्त होने के 5 दिन बाद भी कार्रवाई शून्य:‘नेचुरल लिविंग’ पर प्रक्रिया की आड़ में मेहरबानी

about 1 hour ago
शंकराचार्य बोले- युवाओं की बात सुने सरकार
Top News

शंकराचार्य बोले- युवाओं की बात सुने सरकार:Gen-Z से टकराव पड़ सकता है भारी; मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की भी मांग

about 1 hour ago
आखिरकार क्या है बंटी की मौत का राज़
Top News

आखिरकार क्या है बंटी की मौत का राज़:कॉलोनाइजर की आत्महत्या बनी पहेली

about 1 hour ago
बस हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला
Top News

बस हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला:राजवाड़ा नो बस जोन किया घोषित

about 2 hours ago
राशन विक्रेताओं का ऐलान
Top News

राशन विक्रेताओं का ऐलान:इस तारीख से हजारों दुकानें बंद करने की चेतावनी; पांच सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

about 2 hours ago
एशियन गेम्स में ईशा सिंह ने दिलाया सिल्वर
Top News

एशियन गेम्स में ईशा सिंह ने दिलाया सिल्वर:गोल्ड से चूकी; भारत को अब तक मिले 39 मेडल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!