पति पर ब्लेड से हमला: पत्नी ने सीने पर बैठकर किए कई वार; इस बात को लेकर हुआ विवाद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित आनंद नगर के होटल कोमल पैलेस में पति-पत्नी के विवाद मामला सामने आया है। पत्नी ने अपने पति पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
गंभीर रूप से घायल
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। हमले में पति के हाथ और पेट पर गहरे घाव आए हैं, वहीं कांच का गिलास फेंककर मारने से उसके सिर में भी चोट लगी है।
घटना के बाद पुलिस ने पति की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ धारदार हथियार से हमला करने की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरकारी अस्पताल में नर्स है युवती
पुलिस के मुताबिक 30 वर्षीय पीड़ित पुणे की एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता है। उसकी शादी शाजापुर में हुई है, जो कि आर्य समाज मंदिर में हुई थी। युवती एक सरकारी अस्पताल में नर्स बताई जा रही है।
शनिवार को वह युवक से मिलने भोपाल आई थी, जिसके बाद युवक ने उसे आनंद नगर स्थित होटल में ठहराया था।
इस बात को लेकर हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि शाम को युवक घर पर खाना खाने के बाद पत्नी से मिलने होटल पहुंचा। इस दौरान युवती ने होटल में खाना ऑर्डर किया था और उसे खाने के लिए कहा, लेकिन युवक ने घर से खाना खाकर आने की बात कहकर मना कर दिया।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और रात भर झगड़ा चलता रहा। युवक के अनुसार सुबह करीब छह बजे वह सो गया था। करीब एक घंटे बाद जब उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि युवती उसके सीने पर बैठी हुई है और उसके हाथ में ब्लेड है।
पेट पर भी हमला कर दिया
जैसे ही वह उठने लगा, निलिमा ने उसके दाहिने हाथ पर ब्लेड से वार कर दिया। बचने की कोशिश करने पर उसने पेट पर भी हमला कर दिया। युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर बाथरूम की ओर भागा, तभी युवती ने कांच का गिलास फेंककर उसके सिर पर मार दिया।
घायल अवस्था में वह होटल से निकलकर एक निजी अस्पताल पहुंचा और इलाज कराया।
बलात्कार का मामला दर्ज कराया था
पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि युवती ने युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करा चुकी है। बताया जा रहा है कि उस मामले में समझौते के बाद दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी की थी।
पुलिस का कहना है कि शादी के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया और तलाक को लेकर भी तनाव था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!