एयरस्ट्राइक में सैकड़ों लोगों की मौत: इतने घायल; नशा मुक्ति अस्पताल को निशाना बनाने का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, काबुल।
पाकिस्तान ने सोमवार रात अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक बार फिर एयरस्ट्राइक की। पाकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने शहर के कई इलाकों को निशाना बनाया। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इस हमले में करीब 400 लोगों की मौत हुई है, जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दारुलअमान, अरजान कीमत, खैरखाना और काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास कई जगह धमाकों और गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं।
तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बमबारी की। उन्होंने इस हमले को मानवता के खिलाफ अपराध बताते हुए कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के एयरस्पेस का उल्लंघन किया है।
वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया।
हमले में काबुल के एक 2000 बेड वाले अस्पताल को भारी नुकसान पहुंचा है। अफगान सरकार के डिप्टी प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत के मुताबिक यह हमला स्थानीय समयानुसार रात करीब 9 बजे हुआ। मौके पर पहुंची मीडिया टीमों ने अस्पताल के कुछ हिस्सों में आग जलती देखी, जबकि स्ट्रेचर पर कई शव बाहर निकाले जा रहे थे।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि वहां बड़ी संख्या में मरीज मौजूद थे, जिससे मृतकों और घायलों की संख्या और बढ़ सकती है। अफगान क्रिकेटर राशिद खान ने भी इस हमले की निंदा करते हुए संयुक्त राष्ट्र से जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमले में आम नागरिकों को निशाना बनाया गया, जो अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत युद्ध अपराध माना जाता है।
इससे पहले पाकिस्तान ने रविवार रात कंधार प्रांत में भी एयरस्ट्राइक की थी और दावा किया था कि यह कार्रवाई आतंकी ठिकानों के खिलाफ की गई। पाकिस्तान का कहना है कि ये हमले उन ठिकानों पर किए गए, जहां से तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) जैसे संगठन सीमा पार हमलों की योजना बनाते हैं।
दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। फरवरी के अंत से शुरू हुए इस संघर्ष में कई बार सीमा पर झड़पें हो चुकी हैं। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक हाल के हफ्तों में दर्जनों नागरिक मारे गए हैं और करीब 1 लाख से ज्यादा लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं।
पाकिस्तान लंबे समय से अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर आरोप लगाता रहा है कि वह अपनी जमीन का इस्तेमाल आतंकी संगठनों को करने दे रही है, जबकि तालिबान इन आरोपों से इनकार करता है।
संबंधित समाचार

पुलिस को देखकर भागा युवक:तलाशी में मिला खटकेदार चाकू; बदमाशों की धरपकड़ जारी

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो मावा किया जब्त; फैक्ट्री सील, यहां गंदगी में बन रही थी चॉकलेट-जेली

वीडियो देखिये, शहर में करवा चौथ की रौनक:महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की पूजा-अर्चना, चांद के दीदार के लिए किया इंतजार

16 वर्ष पूर्व लिए गए देहदान संकल्प को पति ने निभाया:सेवा और मानवता की मिसाल प्रस्तुत की

पुलिस ने महाविद्यालय में लगाई सामाजिक जागरूकता की पाठशाला:विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

पोकलेन मशीन से डंपर में भरा जा रहा था मुरम:अवैध उत्खनन करने के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू

स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:इतना नशीला पदार्थ किया जब्त; एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी:बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नवनिर्वाचित सदस्य जय हार्डिया का सम्मान

जमीन के नीचे दबे नीले ड्रमों से मिली करोड़ों की नकदी:कपड़े में लपेटकर राखी थी 500 के नोटों की गड्डियां; ऐसे हुआ खुलासा

पत्रकारिता की आड़ में फैक्ट्री संचालकों से लाखों की वसूली का खुलासा:पहले रकम की मांग, फिर रात में फैक्ट्री सील; फर्जी पत्रकारों के नाम पर वसूली का आरोप

इंदौर में 39 परीक्षा केंद्रों पर 1 नवंबर को होगी परीक्षा:15 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

वीडियो देखिये, वैधता अवधि समाप्त होने के बावजूद अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन का संचालन:एम.एन.एच केयर अस्पताल महू के खिलाफ कार्रवाई; मशीन को किया सील

दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने की आत्महत्या:अलग-अलग जगह फंदे पर मिले शव; नवविवाहिता के भाई ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

वीडियो देखिये, खड़े हनुमान मंदिर में आधी रात को प्रतिमा की स्कैनिंग:पार्षद ने पूछा- गुपचुप जांच क्यों; भोपाल से उज्जैन पहुंची विशेषज्ञों की टीम

लग्जरी कारों से स्टंट का वीडियो वायरल:3 गाड़ियां जब्त; 5 वाहन मालिकों-चालकों पर FIR, आधी रात को तेज रफ्तार में दौड़ रहीं थीं कारें

पुलिस ने माना- जहरीली थी शराब:मृतकों के आश्रितों को मुआवजे का इंतजार

विकसित भारत@2047 में प्रदेश की भूमिका अहम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का सम्मान

हाई कोर्ट ने नगर निगम अधिकारी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थियों का चक्काजाम:नियुक्ति पत्र की मांग पर सड़क पर लेटे; पुलिस से हुई खींचतान

कृष्णबाग के 71 मकानों पर संकट:हाई कोर्ट ने जमीन श्रीराम बिल्डर्स को सौंपने के दिए निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!