मौजूदा चैंपियन टीम कैसे पहुंचेगी अब सेमीफाइनल में: जानिये क्या हैं समीकरण; एक मैच हारे तो टूर्नामेंट से बाहर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम को टी 20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर-8 के अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, वेस्टइंडीज ने सोमवार को अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 107 रन से हराकर भारत के लिए स्थिति और मुश्किल बना दी है। ग्रुप की केवल टॉप-2 टीमों को ही सेमीफाइनल में जगह मिलेगी।
भारत का सेमीफाइनल समीकरण ऐसा है
1. अगर भारत दोनों मैच जीतता है
भारत अगर जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज दोनों को हरा देता है, तो उसके चार पॉइंट्स हो जाएंगे। अगर साउथ अफ्रीका अपने बाकी दोनों मैच जीत लेता है, तो इंडिया और साउथ अफ्रीका सीधे सेमीफाइनल में क्वालिफाई कर लेंगे।
अगर इंडिया दोनों मैच जीतता है और साउथ अफ्रीका एक मैच हार जाता है, तो तीन टीमें चार-चार पॉइंट्स पर बराबर हो सकती हैं। ऐसे में नेट रन रेट से क्वालिफिकेशन तय होगा। अगर भारत दोनों मैच जीतता है और साउथ अफ्रीका दोनों मैच हार जाता है, तो इंडिया और वेस्टइंडीज सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे।
2. अगर भारत सिर्फ एक मैच जीतता है
केवल एक जीत से भारत के सेमीफाइनल में जाने की संभावना बेहद कम हो जाएगी, चाहे बाकी परिस्थितियां कैसी भी हों।
वेस्टइंडीज को हराना आसान नहीं
भारत का अगला मैच 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ है। अंतिम सुपर-8 मैच 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला जाएगा। वेस्टइंडीज की टीम इस टूर्नामेंट में अब तक बिना हार के पांच मैच जीत चुकी है। उनके बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों शानदार फॉर्म में हैं।
साउथ अफ्रीका का शेष कार्यक्रम
साउथ अफ्रीका ने भारत को हराकर अच्छी शुरुआत की है। अब उन्हें वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं। अगर वे दोनों मैच जीत लेते हैं, तो उनका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा।
सुपर-8 का हाल
सुपर-8 स्टेज में 12 मैच खेले जाएंगे। दो ग्रुप हैं, हर टीम अपने ग्रुप में तीन-तीन मैच खेलेगी। अब तक कुल 4 मैच हो चुके हैं। हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।
पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को और दूसरा 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इन मुकाबलों की विजेता टीम 8 मार्च को फाइनल में भिड़ेगी।
संबंधित समाचार

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार, इतने मजदूर दबे; दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!