खबर
Top News

पिता-पुत्र कार में कैसे जिंदा जल गए: किन वाहनों की टक्कर के बाद हुआ धमाका; क्या बन गया आग का गोला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 मार्च 2026, 4:38 pm
शेयर करें:
पिता-पुत्र कार में कैसे जिंदा जल गए

खुलासा फर्स्ट, छिंदवाड़ा।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सोमवार तड़के भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की कार में जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के सिवनी रोड पर हुआ, जहां एक कार की टक्कर बोलेरो से होने के बाद उसमें लगे CNG टैंक में विस्फोट हो गया और वाहन आग का गोला बन गया।

दोनों पैतृक गांव से लौट रहे थे
मृतकों की पहचान 61 वर्षीय अमृत सिंह और उनके 22 वर्षीय पुत्र अरुण सिंह के रूप में हुई है। अमृत सिंह वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। परिवार परासिया के दिघावानी क्षेत्र में रहता है। बताया जा रहा है कि दोनों उत्तर प्रदेश स्थित अपने पैतृक गांव से लौट रहे थे और घर से करीब 40 किलोमीटर पहले हादसे का शिकार हो गए।

झपकी आने से अनियंत्रित हुई कार
स्थानीय लोगों के अनुसार, कार अरुण सिंह चला रहे थे। देर रात लंबी ड्राइव के कारण उन्हें झपकी आ गई, जिससे करीब 3 बजे वाहन अनियंत्रित हो गया। कार पहले सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकराई और फिर जय अंबे गैरेज के सामने खड़ी बोलेरो से जा भिड़ी।

टक्कर के बाद कार के सिलेंडर से आग
टक्कर के बाद कार में लगे CNG सिलेंडर में आग लग गई। कुछ ही क्षणों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। पिता-पुत्र को बाहर निकलने का अवसर तक नहीं मिल सका। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि गैरेज में खड़ी दो अन्य गाड़ियां भी जलकर खाक हो गईं।

आग बुझने तक जल चुके थे शव
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार सवार दोनों की मौत हो चुकी थी। कुंडीपुरा थाना प्रभारी महेंद्र भगत के अनुसार, मृतक छिंदवाड़ा के गुरैया क्षेत्र में नया मकान बनवा रहे थे और जल्द ही वहां शिफ्ट होने वाले थे। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में भेजा गया है।

ड्राइविंग के दौरान झपकी आना मुख्य कारण
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में देर रात ड्राइविंग के दौरान झपकी आना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी
Top News

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

about 10 hours ago
बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन
Top News

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

about 10 hours ago
IRCTC केस
Top News

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

about 10 hours ago
खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न
Top News

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

about 10 hours ago
10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल
Top News

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

about 11 hours ago
आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी
Top News

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

about 11 hours ago
बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव
Top News

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

about 11 hours ago
दुबई में सनपाल का रिमोट
Top News

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

about 11 hours ago
घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला
Top News

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

about 11 hours ago
जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने  में हाजिरी
Top News

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

about 11 hours ago
इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल
Top News

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

about 11 hours ago
600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई
Top News

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

about 11 hours ago
मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत
Top News

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

about 11 hours ago
मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी
Top News

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

about 12 hours ago
थाली में कीड़े कमरों में चूहे
Top News

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

about 12 hours ago
एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज
Top News

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

about 12 hours ago
विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री
Top News

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

about 12 hours ago
मुक्तिधामों में बदहाली
Top News

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

about 12 hours ago
अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा
Top News

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

about 12 hours ago
मुक्ति की राह खुली
Top News

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!