अस्पताल में कैसे लगी आग: ओपीडी ब्लॉक धुएं से भरा; मरीजों में अफरा-तफरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
जेपी अस्पताल में बुधवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना सामने आई। दोपहर करीब 12:15 बजे ओपीडी ब्लॉक की पहली मंजिल पर स्थित एक कमरे से धुआं उठता दिखाई दिया, जो कुछ ही मिनटों में आग में बदल गया। कमरे में सिरिंज, सैंपल कलेक्शन किट और अन्य सर्जिकल व प्लास्टिक सामग्री रखी थी, जिससे काला धुआं तेजी से फैल गया।
धुएं से भरा ओपीडी ब्लॉक, मरीज बाहर निकाले गए
आग की सूचना मिलते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। ओपीडी में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया। एहतियात के तौर पर बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। करीब 40–45 मिनट तक अस्पताल परिसर में दहशत का माहौल बना रहा।
गार्ड ने ताला तोड़कर बुझाई आग
गार्ड हरिदेव यादव के मुताबिक, जिस कमरे में आग लगी वह स्टोर के रूप में उपयोग हो रहा था और उस पर ताला लगा था। चाबी नहीं मिलने पर उन्होंने ताला तोड़कर फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाने का प्रयास किया।
करीब 8 सिलेंडर इस्तेमाल करने के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड लगभग 30 मिनट बाद पहुंची, लेकिन तब तक आग काफी हद तक बुझ चुकी थी।धुआं अंदर जाने से गार्ड की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके बाद ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया। फिलहाल उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
स्प्रिंकलर सिस्टम नहीं हुआ सक्रिय
बताया गया कि अस्पताल में पिछले वर्ष फायर सेफ्टी के तहत ऑटोमैटिक स्प्रिंकलर सिस्टम लगाया गया था, लेकिन आग के दौरान वह सक्रिय नहीं हुआ। सूत्रों के अनुसार, फायर सिस्टम का हैंडओवर संबंधित एजेंसी को अब तक औपचारिक रूप से नहीं दिया गया था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी नहीं हो सकी।
जांच शुरू, प्रबंधन पर सवाल
प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। पुरानी वायरिंग और ज्वलनशील सामग्री पास में रखे होने से आग तेजी से फैली।घटना की सूचना पर सिविल सर्जन डॉ. संजय जैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और फायर सिस्टम को दोबारा चालू कराने के निर्देश दिए गए हैं।
समय रहते आग पर काबू पा लिया
गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्थाओं और प्रबंधन की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!