रंगपंचमी पर कैसे चली गई महिला की जान: पानी गर्म करते हुए अचानक क्या हुआ; बाथरूम में क्या नजारा था
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में रंगपंचमी के दिन दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और एक युवक की मौत हो गई। पहली घटना चंदन नगर क्षेत्र में हुई, जहां बाथरूम में पानी गर्म करते समय करंट लगने से महिला की जान चली गई। वहीं एरोड्रम इलाके में सड़क पर गिरने के बाद एक युवक की मौत हो गई।
बाथरूम में हीटर लगाते समय लगा करंट
चंदन नगर थाना क्षेत्र के रामानंद नगर में रविवार दोपहर करीब 3 बजे छाया भावसार (35), पत्नी चींटू भावसार, को बाथरूम में पानी गर्म करने के लिए इलेक्ट्रिक हीटर लगाते समय तेज करंट लग गया। करंट लगने से वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजनों के अनुसार छाया रंगपंचमी पर परिवार और आसपास के लोगों के साथ रंग-गुलाल खेल रही थीं। इसके बाद वह नहाने के लिए बाथरूम में पानी गर्म करने गई थीं। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
बच्चों ने परिजनों को दी सूचना
छाया की आवाज सुनकर बच्चे बाथरूम की ओर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में छाया के दो बच्चे हैं। उनके पति चींटू भावसार इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाते हैं। चंदन नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एरोड्रम क्षेत्र में युवक की मौत
दूसरी घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र में हुई। यहां शनिवार रात घर पैदल जा रहे ओकार (36) पुत्र मदनलाल अचानक सड़क पर गिर पड़े। उन्हें इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ओकार ज्वेलरी बॉक्स बनाने का काम करते थे। परिवार में उनके भाई कन्हैयालाल हैं। उनकी पत्नी से पहले ही तलाक हो चुका था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!