मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाते समय कैसे हो गई किशोर की मौत: मातम में बदल गया पर्व की खुशियों का माहौल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रीवा।
मकर संक्रांति के पर्व पर खुशियों के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। पतंग उड़ाने के दौरान हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया
उपचार के दौरान किशोर 15 वर्षीय कुश चौरसिया की मौत हो गई। यह घटना बिछिया थाना क्षेत्र के चौरसिया कॉलोनी की है, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।
मकर संक्रांति के अवसर पर चौरसिया कॉलोनी निवासी परिवार मेला देखने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। घर पर मौजूद बच्चे छत पर पतंग उड़ा रहे थे।
इसी दौरान पतंग छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन में फंस गई।
पतंग निकालने के प्रयास में किशोर ने लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया। जैसे ही लोहे की रॉड बिजली लाइन के संपर्क में आई, तेज करंट फैल गया।
इस हादसे में कुश चौरसिया करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। करंट लगते ही किशोर छत पर गिर पड़ा।
संबंधित समाचार

IPS अधिकारी की बेटी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस

जनसुनवाई में जहर खाने वाले बुजुर्ग की मौत:शव रखकर प्रदर्शन कर रहे लोग; तहसीलदार पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग

सराफा बाजार में छात्र से मारपीट:एएसआई के बेटे की आंख के ऊपर की हड्डी फ्रैक्चर; परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

पड़ोसी की धमकियों से परेशान सिलाई कारीगर ने खाया जहर:इलाज के दौरान मौत; 10 दिन पहले की थी मारपीट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!