घर में लगी आग: धुएं में घिरे आठ लोग; खजराना पुलिस और युवाओं ने बचाई जान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना इलाके में सोमवार दोपहर ऐसा मंजर बना जिसने पूरे मोहल्ले की सांसें रोक दीं। छत से उठता काला धुआं, अंदर से गूंजती एक महिला और बच्चों की चीखें और नीचे खड़ी भीड़। आग ने पलभर में घर को घेर लिया था, लेकिन इसी धुएं और लपटों के बीच पुलिस और मोहल्ले के युवाओं ने एक बड़ी घटना होने से रोक दी।
खजराना थाना क्षेत्र के संजीवनी नगर (खजराना खेड़ी) में कल करीब 11.45 बजे ऑटोमोबाइल कंपनी के मैनेजर धर्मेंद्र पिता केसर सिंह यादव (33) के तीन मंजिला घर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बताया जा रहा है कि तल मंजिल पर रखे फ्रिज का कंप्रेसर फट गया, जिससे निकली चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया।
देखते ही देखते आग निचली मंजिल से ऊपर तक फैल गई और पूरा मकान गहरे काले धुएं से भर गया। ऊपरी मंजिल पर धर्मेंद्र की पत्नी नेहा, बेटियां अवनि, अक्षिता, दो साल का अभ्यांश और परिवार के अन्य सदस्य मिलाकर आठ लोग फंसे हुए थे। नीचे आग, ऊपर धुआं और चारों ओर चीखें, हालात बेकाबू होते जा रहे थे। मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।
संकरी गली के कारण नहीं जा पाई दमकल
किसी ने फायर ब्रिगेड को कॉल किया, तो किसी ने पुलिस को सूचना दी। दमकल पहुंची तो संकरी गली और अतिक्रमण के चलते अंदर तक नहीं जा पाई। अगर कुछ मिनट और बीत जाते तो नतीजा भयावह हो सकता था। इसी बीच खजराना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बाल्टियों में पानी भर-भरकर आग पर फेंकना शुरू कर दिया, लेकिन असली जांबाजी दिखाई मोहल्ले के युवाओं ने।
आकाश मसाने, कमलेश अहिरवार और अन्य ने गीले कपड़े मुंह पर बांधे और धुएं से भरे घर में घुस गए। वे किसी तरह तीसरी मंजिल तक पहुंचे, जहां परिवार के लोग घबराकर एक कोने में सिमटे हुए थे। युवकों ने उन्हें संभाला और पड़ोसी की टीन की छत के रास्ते एक-एक कर सभी को सुरक्षित नीचे उतारा।
कुछ ही देर में महिला और बच्चों समेत सभी आठ लोगों को बाहर निकाल लिया गया। अगर पुलिस और स्थानीय युवाओं ने तुरंत मोर्चा न संभाला होता तो आग की लपटें किसी की जिंदगी निगल सकती थीं।
बाद में नगर निगम और विद्युत विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंच गई। खजराना में हुई इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में खजराना पुलिस और यादव परिवार को बचाने वाले युवाओं की जमकर सराहना की।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!